होटल के कमरे में मृत मिला बेटी का शव

Updated on 13-02-2025 01:57 PM

भिलाई । दल्ली राजहरा से भिलाई मेंं अपनी बेटी से मिलने आए पिता होटल आशीष पार्क के कमरा नंबर 104 में मृत मिला। बेटी के ससुराल में मुलाकात के बाद वह होटल में रुका था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि पावर हाउस में आशीष पार्क होटल से सोमवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि कमरा नंबर 104 में एक व्यक्ति 3 दिन से ठहरा था।


वो अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची। होटल के मैनेजर ने बताया कि जो आदमी ठहरा है उसने अंदर से रूम का दरवाजा बंद कर लिया है। पेट्रोलिंग टीम ने जब कमरा नंबर 104 का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि एक बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि वह दल्ली राजहरा पुराना बाजार निवासी रामकृष्ण साहू (62 वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण की बेटी की शादी बैकुंठधाम छावनी भिलाई में हुई है।


वो अपने बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था। बेटी के घर जाकर उससे मिला। बेटी से मिलकर निकला तो कुछ समय बाद फोन पर उसे बताया कि वो आशीष पार्क होटल में रुक गया है। परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण साहू ने इससे पहले दो बार कीटनाशक दवा खा ली थी लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया तो उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.