बेटियों ने तीरंदाजी विश्व कप में रचा इतिहास, पीएम मोदी ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Updated on 05-08-2023 02:32 PM
बर्लिन: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने इस विश्व कप में अपने पदक का खाता खोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला कंपाउंड टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से ही सफलता मिली।

भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वॉर्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था। भारत ने 1981 में पुंटा अला (इटली) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद यह पहली बार तीरंदाज विश्व चैंपियन बना है। भारत इससे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में रिकर्व वर्ग में चार बार और गैर-ओलिंपिक कंपाउंड वर्ग में पांच बार फाइनल में हार चुका है। ज्योति ने कहा, ‘हम प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे है। हमने पर्याप्त रजत पदक जीते थे और हमने कल सोच लिया किया था कि हम स्वर्ण जीतेंगे। यह एक शुरुआत है और हम और अधिक पदक जीतेंगे।’

हाल ही में अंडर-18 विश्व चैंपियन बनने वाली सत्रह साल की अदिति इस की सबसे जूनियर सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘देश के लिए पहला पदक जीतना और भारतीय ध्वज को लहराते देखना एक विशेष क्षण है।‘ ऐसे समय में जब भारतीय रिकर्व तीरंदाज गिरावट की स्थिति में हैं, गैर ओलिंपिक कंपाउंड वर्ग में इस जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के सभी रिकर्व तीरंदाज पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
धीरज बोम्मदेवरा और सिमरनजीत कौर के गुरुवार को प्री-क्वॉर्टर फाइनल से बाहर होने रिकर्व वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गयी है। भारत ने पिछली बार डेन बॉश नीदरलैंड में 2019 सत्र में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में पदक जीता था। तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम ने रजत पदक जीता था। मेक्सिको के खिलाफ फाइनल में तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने पहले तीन दौर में 60 में 59-59 अंक बनाए।

इससे भारत ने 177-172 की बढ़त बना ली। भारत ने चौथे दौर में 58 के स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया। विश्व चैम्पियनशिप में यह ज्योति का कुल सातवां पदक है। उन्होंने इस स्वर्ण से पहले चार राजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। ज्योति, अदिति और परनीत व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच कर पदक की दौड़ में हैं। परनीत के सामने अंतिम-आठ में ज्योति की चुनौती होगी तो वहीं अदिति का मुकाबला नीदरलैंड की सन्ने डी लाट से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.