प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियों ने दी बैंड की प्रस्तुति

Updated on 01-11-2025 11:56 AM

भोपाल की बेटियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में बैंड की प्रस्तुति दी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल की टीम का चयन किया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बैंड प्रतियोगिता में बालिकाओं की इस टीम ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था। एकता दिवस परेड में भोपाल की इस टीम ने मनमोहक धुने प्रस्तुत कीं। बालिका टीम ने देशभक्ति गीतों, जिनमें वंदे मातरम, हम सब भारतीय हैं, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, माँ तुझे सलाम और जय भारती जैसे गीतों पर धुने प्रस्तुत कीं।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्य पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, अन्य सुरक्षा बल और एनसीसी की टीमों ने प्रस्तुतियाँ दीं। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर लिली ने बताया कि बैंड टीम द्वारा हिन्दी, गुजराती, अंग्रेजी, स्पेनिश और जर्मन धुनों पर प्रस्तुति देने के लिये लम्बा अभ्यास किया था। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की टीम को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर मिलने से भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.