डेविड टीगर ने इजराइली सैनिकों का समर्थन किया था, बोर्ड बोला- सुरक्षा के लिए जरूरी

Updated on 13-01-2024 01:39 PM

अंडर-19 वर्ल्ड कप से एक सप्ताह पहले साउथ अफ्रीका बोर्ड ने अंडर-19 टीम के कप्तान डेविड टीगर को कप्तानी से हटा दिया है। टीगर ने फिलिस्तीन के साथ चल रही जंग में इजरायली सैनिकों के समर्थन पर कमेंट करने की वजह से बोर्ड ने उनकी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के मुताबिक वर्ल्ड कप में दर्शक टीगर के साथ हिंसा ना करें, इसलिए यह फैसला लिया गया। वह एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ बने रहेंगे और एक नए कप्तान का नाम समय आने पर बताया जाएगा।

19 साल के डेविड टीगर का जन्म साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में हुआ है। वें यहूदी हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के 5 वेन्यू पर 19 जनवरी से 11 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जिसमें कुल 41 मैच होंगे।

वर्ल्ड कप में सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
CSA ने कहा, जैसा कि इस तरह के सभी आयोजनों में होता है, बोर्ड को वर्ल्ड कप के संबंध में नियमित सुरक्षा और जोखिम से जुड़े अपडेट मिलते रहे हैं। हमें सलाह दी गई है कि टूर्नामेंट के वेन्यू पर गाजा में जंग से संबंधित विरोध प्रदर्शन की आशंका हो सकती है।

हमें यह भी सलाह दी गई है कि प्रदर्शनकारी साउथ अफ्रीका अंडर -19 कप्तान, डेविड टीगर को निशाना बना सकती है।

वर्ल्ड कप में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CSA की है। ऐसे में हमें सलाह को मानकर टीगर की सिक्योरिटी पर ध्यान देना चाहिए।

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान हो चुका है प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के अंडर-19 कप्तान के रूप में टीगर की नियुक्ति के संबंध में पहले ही एक प्रदर्शन हो चुका है। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच नए साल के पहले टेस्ट के दौरान फिलिस्तीन समर्थकों के एक ग्रुप ने न्यूलैंड्स में मेन गेट के बाहर धरना दिया था। फिर उन्हें पुलिस ने उन्हें एस्कोर्ट कर दिया। मैच के दौरान प्रशंसकों का एक ग्रुप फिलिस्तीनी झंडे के साथ नॉर्थ स्टैंड में बैठा रहा।

CSA को उम्मीद है कि टीगर द्वारा पिछले साल इजराइल के सैनिकों को एक पुरस्कार समर्पित करने के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ेगी।

टीगर ने इजराइल के सैनिको को समर्पित किया था अवॉर्ड
22 अक्टूबर, 2023 को, टीगर को एबीएसए जीविश अचीवर अवॉर्ड समारोह में राइजिंग स्टार नामित किया गया था। अवॉर्ड लेने के बाद टीगर बोले कि, इस बात की खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, लेकिन सच्चे इजराइल के युवा सैनिक हैं। इसलिए मैं यह पुरस्कार को इजराइल देश और वहां लड़ने वाले हर एक सैनिक को समर्पित करना चाहता हूं, ताकि हम फल-फूल सकें।

टीगर की स्पीच 26 अक्टूबर को साउथ अफ्रीकी यहूदी रिपोर्ट में रिपोर्ट की गईं और तब से इसे देश के मीडिया में व्यापक रूप से प्रकाशित किया गया।

जवाब में, फिलिस्तीनी सॉलिडेरिटी एलायंस (PSA) ने साउथ अफ्रीका स्पोर्ट्स कॉन्फिडरेशन और ओलंपिक कमेटी के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की।

PSA ने कहा - टीगर कप्तानी लायक नहीं, हम प्रदर्शन करेंगे
PSA ने कहा कि टीगर के कमेंट्स ने क्रिकेट कम्यूनिटी के भीतर दरार पैदा कर दी है। वे साउथ अफ्रीका की टीम का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं है। PSA ने टीगर को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से निलंबित करने की मांग की और टूर्नामेंट के दौरान विरोध करने की बात भी कही। इस सप्ताह इजराइल को इंटरनेशनल कोर्ट में ले जाने के बाद साउथ अफ्रीका में फिलिस्तीनी समर्थक बढ़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.