डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को दोबारा नहीं बनाना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

Updated on 17-09-2022 06:25 PM

एरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस चीज की चर्चा काफी तेज है कि ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान कौन बनेगा? ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस कैमरून ग्रीन समेत टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कप्तान के दावेदार हैं, वहीं अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने भी टीम की अगुवाई करने की इच्छा जतायी है। गेंद से छेड़छाड़ मामले में प्रतिबंध झेलने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक टीम की अगुवाई नहीं की है। मगर पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को फिर से टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहिए।

मिशेल जॉनसन का कहना है कि दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान दी जानी चाहिये। 

लीजेंड्स लीग खेलने भारत पहुंचे जॉनसन ने एलएलसी के इतर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''पैट कमिंस (टेस्ट कप्तान) को सभी प्रारूपों की जिम्मेदारी देने से उनके काम का बोझ काफी बढ़ जायेगा। चयनकर्ताओं के मन में ग्लेन मैक्सवेल का नाम हो सकता है। अगर आप भविष्य को देखे तो कैमरून ग्रीन भी एक अच्छा विकल्प होगा। एक ऑलराउंडर के रूप में हालांकि उनके लिए पहले से काम का ज्यादा बोझ है। एक और विकल्प ट्रेविस हेड के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.