DC और RR ने बेंच पर रखा, 'गलती' से हुए सोल्ड, पहचान साबित करते हुए शशांक सिंह ने बजाया नाम का डंका

Updated on 05-04-2024 01:23 PM
अहमदाबाद: क्रिकेट के हर फैन की जुबान पर अभी शशांक सिंह का नाम है। पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मुंबई के मैदान से निकले 32 साल के शशांक पहली बार 2017 में आईपीएल का हिस्सा बने थे। तब दिल्ली ने उन्हें खरीदा था। 2019 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स का वह हिस्सा रहे। लेकिन इन दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

विस्फोटक बैटिंग फिर भी अनसोल्ड

आईपीएल 2022 में शशांक सिंह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। 30 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया। वह पहली बार चर्चा में तब आए जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही लॉकी फर्ग्यूसन को लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के मारे। ये तीनों छक्के पारी की आखिरी गेंद पर आए थे। इसके बाद भी 2023 सीजन से पहले हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर नीलामी में अनसोल्ड रहे। यह किसी भी खिलाड़ी को तोड़ने के लिए काफी था।

विवाद के बीच पंजाब से जुड़े

शशांक सिंह आईपीएल 2024 की ऑक्शन में सोल्ड तो हुए लेकिन विवाद भी खूब किया। शशांक सिंह नाम के दो खिलाड़ी ऑक्शन में थे। पंजाब किंग्स ने इस शशांक पर बोली लगा दी। सोल्ड होने के बाद उन्हें लगा कि शायद गलत शशांक को खरीद लिया है। उन्होंने लाइव ऑक्शन में बोला डील कैंसिल करने को कहा लेकिन ऑक्शनर ने मना कर दिया। ऐसे में पंजाब के पास शशांक को रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। बाद में उन्होंने सफाई देने की काफी कोशिश की।

शशांक की कप्तानी में खेले धवन

असली और नकली शशांक सिंह के चर्चा के बीच आईपीएल ऑक्शन के बाद डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट खेला गया। इस टूर्नामेंट में शिखर धवन ने शशांक की कप्तानी में खेले। डीवाई पाटिल ग्रुप बी टीम के कोच सुब्रमण्यम दोरईस्वामी ने क्रिकबज से कहा कि शिखर ने शशांक को करीब से देखा है और उनकी बल्लेबाजी देखी है। इसलिए उन्होंने पंजाब किंग्स के सीजन के पहले गेम से ही उन्हें मौका दिया। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने अंत में आकर 8 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली थी। इससे शशांक ने अपनी पहचान भी साबित कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.