दे छक्का दे चौका...निकोलस पूरन ने 40 गेंद में शतक जड़ रचा इतिहास, गेल-एबीडी भी नहीं कर पाए ऐसा

Updated on 31-07-2023 02:24 PM
अमेरिका: मेजर लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच 31 जुलाई सोमवार को खेला गया। फाइनल में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, तो वह निकोलस पूरन ने बटोरी। पूरन की आतिशी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने फाइनल में अपनी टीम एमआई न्यूयॉर्क के लिए कप्तानी पारी खेली। पूरन के शतक ने कोहराम मचा दिया। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने पहले तो 16 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर उसके बाद कुल 40 गेंद में ही शतक ठोक डाला। इस शतक के साथ उन्होंने इतिहास बना दिया।

निकोलस पूरन ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एमएलसी 2023 के फाइनल में 40 गेंदों में शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने इतिहास भी रचा। निकोलस टी20 फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह काम बड़े-बड़े दिग्गज जैसे क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स भी नहीं कर पाए। पूरन ने कुल 55 गेंदों का सामना कर 249 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 137 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 13 छक्के लगाए।

एमआई न्यूयॉर्क ने ओपनिंग सीजन में ही जीता खिताब

आपको बता दें कि यह मेजर लीग क्रिकेट का पहला यानी ओपनिंग सीजन था। ऐसे में एमआई ने पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में निकोलस पूरन के ताबड़तोड़ शतक के चलते 184 रन का टारगेट महज 16 ओवर में ही चेज कर लिया और 7 विकेट से सिएटल ओर्कास को हरा दिया।

इसके अलावा गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और खूंखार लेग स्पिनर राशिद खान ने भी 3-3 विकेट लिए। वहीं पूरन को उनकी इस अविश्वसनीय पारी के लिए प्लेयर ऑप द मैच के अवार्ड से भी नवाजा गया। निकोलस आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.