पटना में बच्चे का शव स्कूल के गटर में मिला:यहीं पढ़ता था, भीड़ ने स्कूल में आग लगाई

Updated on 17-05-2024 02:01 PM

पटना में टिनी टोट एकेडमी स्कूल के गटर से 4 साल के एक बच्चे का शव तड़के 3 बजे बरामद हुआ। वह इसी स्कूल में पढ़ता था। शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ की, बिल्डिंग में आग लगा दी। गुस्साए परिजन ने शव को सड़क पर रख दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को बाटागंज पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। सड़क पर भी आगजनी की गई है।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया और भीड़ को स्कूल से हटाया गया। करीब 3-4 घंटे के हंगामे के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड ने स्कूल में लगी आग पर काबू पा लिया है। साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रशासन से जुड़े 3 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल के सभी टीचर फरार हैं।

बच्चे की पहचान पॉलसन निवासी शैलेंद्र राय के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल खत्म होने के बाद आयुष उसी स्कूल में ट्यूशन पढ़ता था। गुरुवार को भी वो रोज की तरह स्कूल गया, लेकिन लौटा नहीं।

आयुष गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे स्कूल पहुंचा था, लेकिन शाम 5 बजे तक नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने बच्चे के अगवा होने की शिकायत थाने में की थी। छात्र के चाचा ने बताया कि प्रिंसिपल ने पहले तो आयुष के स्कूल आने से ही इनकार किया। बाद में CCTV में वो दिखाई दिया। फुटेज के साथ छेड़छाड़ हुई है। 10 मिनट का फुटेज डिलीट किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.