महादेव सट्टा ऐप आरोपी के 2 दिन से लापता पिता का मिला शव, संदिग्ध हालत में कुएं में तैरती मिली बॉडी

Updated on 06-12-2023 01:07 PM
दुर्गः छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में आया महादेव ऑनलाइन सट्टा एप चुनाव पूरा होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एप मामले में अरेस्ट हुए आरोपी के पिता का शव कुए में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। आरोपी असीम दास को पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके पिता सुशील दास का शव कुएं में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

दरअसल, दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले अछोटी गंवा के एक कुएं में शव बरामद हुआ है। असीम के पिता एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। वे रविवार के दिन से गायब थे मंगलवार की दोपहर को उनका शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो दिनों से गायब थे आरोपी के पिता


महादेव सट्टा ऐप के आरोपी असीम के पिता सुशील दास अछोटी गांव में ही एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का ही काम करते थे। रविवार की रात वें ड्यूटी करने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद घर ही नहीं लौटे। वे रविवार से ही लापता थे। घरवालों ने उनकी तलाश के लिए पूरे गांव के साथ ही आसपास के गांव में भी तलाश की थी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। मंगलवार के दिन ग्रामीणों ने गांव के ही एक कुएं में किसी व्यक्ति की लाश को देखा। शंका होने पर परिजनों को बुला लिया साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। शव को निकालकर देखने पर लाश सुशील दास की होना सामने आया।

महादेव ऐप घोटाले के आरोपी का पिता है सुशील


मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि सुशील दास आरोपी असीम दास का पिता है। असीम दास वहीं आरोपी है जिसे ईडी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पकड़ा है। मृतक के बेटे असीम को पुलिस ने घोटाले के मामले में नवंबर महीने में अरेस्ट किया था। इसी से पूछताछ के बाद सीएम भूपेश बघेल का नाम महादेव एप मामले में सामने आया था। इसी आरोपी के पिता का शव कुएं में मिला है।

पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका


आरोपी असीम दास के पिता के शव को बरामद करने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शव को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद मामला सुसाइड का लग रहा है। बॉडी में किसी तरह के मारपीट और झड़प के निशान नहीं मिले है। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। वहीं, शव को हॉस्पिटल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित इस घोटाले से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी देखते हुए महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.