जम्मू कश्मीर में मारे गए मजदूर का शव पहुंचेगा गांव, आतंकियों ने उन्नाव से काम करने आए युवक को बनाया निशाना

Updated on 31-10-2023 01:32 PM
मनीष कुमार सिंह, उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले एक युवक की कश्मीर में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब उसके साथी ने घर पर दी तो कोहराम मच गया। मृतक युवक ईंट भट्टा मजदूर था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। । सीओ पुरवा दीपक कुमार ने बताया की मृतक युवक का शव मंगलवार की दोपहर तीन बजे उसके गांव पहुंचेगा। मंगलवार दोपहर 2 बजे अमौसी में उसका शव पहुंचने का अंदाजा है। सीओ ने कहा कि राजस्व और पुलिस की टीम को लगाया गया है जो मृतक के शव आने पर उसके क्रिया कर्म का इंतजाम देखेंगे।


आतंकियों के गोली का निशाना बना उन्नाव का युवक

जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के रहने वाला एक युवक मुकेश जिसकी उम्र 40 साल है वह अपने अन्य साथियों के साथ पांच महीने पहले ईंट भट्टा में मजदूरी करने कश्मीर गया था जहां वह साउथ कश्मीर के बड़गाम जिले में स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था।

मृतक साथी ने दी घटना की सूचना


आतंकियों के गोली का निशाना बने मुकेश के एक साथी ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया की मुकेश सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे के करीब घर पर पैसा भेजने के लिए बैंक गया था। वह वहां पहुंचा ही था कि आतंकियों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। भाई ने कहा कि लगभग हर रोज मुकेश अपने परिवार से बात करता था और एक- दूसरे का हालचाल लेता था।

चार बच्चे हो गए अनाथ


मृतक मुकेश अपने पीछे दो पुत्र और दो लड़कियों को छोड़ गया है। दोनों अब बेसहारा हो गई है। घटना की सूचना क्षेत्र के लोगों को जब मिली तो लोग उसके घरों की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने आतंकी घटना की जोरदार निंदा की है। वहीं, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की भी मांग की जाने लगी है। सीओ पुरवा ने बताया कि मृतक के शव को सड़क मार्ग से गांव तक लाया जाएगा। इसके लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.