Ayodhya में मंदिर के घंटे से लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव, हत्या की आशंका

Updated on 14-07-2023 01:50 PM
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बीकापुर कोतवाली में एक नाबालिग लड़की का शव मंदिर के घंटे से लटकता मिला है। जानकारी के मुताबिक, लड़की गुरुवार से लापता थी। गुरुवार को उसका शव मंदिर में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिस घंटे से लड़की का शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या की गई है।

मामला बीकापुर कोतवाली के बछौली गांव के पौराणिक वीर बाबा मंदिर का है। यहां एक मंदिर के गेट से बंधे घंटे से एक लड़की का शव दुपट्टे से लटका पाया गया। घंटे के नीचे तीन-चार ईंटें भी मिली हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि इन ईंटों पर चढ़कर ही लड़की ने फांसी लगाई होगी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद लड़की अपने घर पर सोई हुई थी। अचानक से वह लापता हो गई। रात भर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह उसका शव मंदिर के घंटे से लटकता मिला। चूंकि घंटे की ऊंचाई जमीन से ज्यादा नहीं है, इसलिए पुलिस हत्या की आशंका भी जता रही है। इस मद्देनजर फरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि लड़की की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.