रायपुर में लापता बच्ची की लाश मिली:7 दिन पहले घर के सामने से गायब हुई थी मासूम, कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में मिला शव

Updated on 14-12-2022 07:37 PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू BSUP कॉलोनी से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिली है। 7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव सड्डू सेक्टर 8 के खुले मैदान में मिला है। घर के सामने से मासूम गायब हो गई थी। मां ने किडनैपिंग की आशंका जताई थी।

पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मासूम की हत्या कर लाश फेंक दी होगी। वहीं बच्ची के साथ रेप कर मर्डर करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है।

सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी के पास से गायब हुई बच्ची की लाश घर से 500 मीटर दूर HIG सेक्टर के पास मिली। यहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया।

जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है।

पिता हिरासत में, मां की तबीयत बिगड़ी

बच्ची की लाश मिलने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता राजू यादव को हिरासत में लिया है। विधानसभा थाने की पुलिस पिता से बच्ची को लेकर पूछताछ कर रही है । दूसरी तरफ देर रात लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने घरवालों को इसकी सूचना दी तो बच्ची की मां अल्पना यादव की तबीयत खराब हो गई उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.