महाराष्ट्र में मुर्दा व्यक्ति जिंदा हुआ:शव एंबुलेंस में था; स्पीड ब्रेकर में उछली; हाथ हिलने लगा, सांसें दोबारा आईं

Updated on 03-01-2025 01:28 PM

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां हार्टअटैक से मौत के बाद बुजुर्ग दोबारा जिंदा हो गया। दरअसल शव को एंबुलेंस में ले जाया गया था। स्पीड ब्रेकर में एंबुलेंस उछली, जिसके बाद बुजुर्ग की सांसें वापस आ गईं। घर वाले बुजुर्ग को फिर से अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की और शख्स का स्वास्थ्य ठीक पाया गया। फिलहाल बुजुर्ग घर वापस आ गए।

16 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा इलाके में रहने वाले पांडुरंग उल्पे की उम्र 65 साल है। 16 दिसंबर की शाम को पांडुरंग को अचानक चक्कर आया उन्हें हार्ट अटैक आया, वह घर पर ही गिर पड़े।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए कोल्हापुर के गंगावेश स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने दो-तीन घंटे बाद पांडुरंग को मृत घोषित कर दिया।

घर वापस लाते समय एंबुलेंस में झटका, दोबारा सांसें आने लगीं 

घर में पांडुरंग के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई थी। पांडुरंग को एंबुलेंस से अस्पताल से घर लाया जाने लगा। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने से एंबुलेंस में झटका लगा। एंबुलेंस में मौजूद पांडुरंग के रिश्तेदारों ने देखा कि उनकी उंगलियां और हाथ हिल रहे थे। पांडुरंग की सांसें भी चलनी शुरू हो गईं। तुरंत उन्हें उसी एम्बुलेंस से उन्हें फिर से कदमवाड़ी क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया और लगभग 15 दिनों के इलाज के बाद पांडुरंग तात्या गुरुवार को घर वापस लौट आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.