आरक्षक पर जानलेवा हमला, स्कूटी सवार युवकों की गुंडई

Updated on 13-08-2025 02:08 PM

बिलासपुर । पुलिस की सख्ती के दावों के बाद भी बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी आरक्षक की कार को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।

वहीं, एक अन्य घटना में गली से निकलते हुए युवक बाइक से टकरा गई, जिससे नाराज युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में में पदस्थ है। मंगलवार की रात वह मार्केट जाने के लिए कार में बैठ कर परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहा था।

तभी कॉलोनी के ही हिमांशु वर्मा स्कूटी से आया और कार को टक्कर मार दी। आरक्षक ने उसे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। इतने में उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जिसके बाद हिमांशु ने मोहल्ले के आयुष वर्मा और धीरज प्रजापति सहित अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर सभी युवक मिलकर आरक्षक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लड़कों ने आरक्षक के सिर को फोड़ दिया।

विवाद व मारपीट होते देख आसपास के लोग बीच बचाव करने आए, तब युवकों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। फिर भाग गए। घायल आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.