चिराग पासवान की चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ हो गई डील जमुई की जनता से ‘बुढ़ापे’ तक के लिए मांगा आशीर्वाद

Updated on 07-08-2023 01:39 PM
पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने 'बुढ़ापे' तक के लिए जमुई लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आशीर्वाद मांगा है। उनकी टिप्पणी राज्य की राजनीति में काफी मायने रखती है, क्योंकि चिराग पासवान दावा करते रहे हैं कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर से लड़ेंगे। हालांकि, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग पासवान ने अपने चाचा और हाजीपुर से मौजूदा सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ डील कर ली है। वहीं चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ एक बार फिर ताबड़तोड़ जुबानी हमला किया है।

विपक्षी दलों का गठजोड़ ‘घमंडी लोगों का गठबंधन’


चिराग पासवान विपक्षी दलों के नए गठजोड़ को ‘घमंडी लोगों का गठबंधन’ करार दिया है। जहां एक के नुकसान से दूसरे को फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों के केंद्र में आ रही है, जिससे विपक्षी घटक दलों की बेचैनी बढ़ने वाली है। दरअसल, यह बात उन्होंने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने और सजा पर स्टे लगाए जाने को लेकर कहीं है। चिराग पासवान का मानना है कि राहुल गांधी को राहत मिलने से नीतीश कुमार को नुकसान होगा। चिराग ने कहा ये घमंडी लोगों का गठबंधन है। जो अपनी-अपनी लालसा को लेकर बना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में लालसा है। विपक्षी एकता का नेतृत्व करना चाहते हैं या कम से कम संयोजक बनना चाहते हैं।

विपक्षी पार्टियों को नीतीश पर नहीं भरोसा!


चिराग पासवान ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को होने वाली आई.एन.डी.आई.ए की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियों को उन पर कोई भरोसा नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता का नेतृत्व करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें संयोजक भी नहीं बनाया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार अहंकारी हैं। इसी अहंकार में वह चाहते हैं कि उन्हें कम से कम विपक्षी एकता का संयोजक बना दिया जाए। उन्होंने बेंगलुरु की बैठक का जिक्र करते हुए कहा- ‘ पिछली बार मेरे मुख्यमंत्री भागे-भागे बेंगलुरु गए थे। जहां से वो मुंह फुला और निराश होकर वहां से लौटे।’ चिराग पासवान ने इस बात का भी जिक्र किया कि जब नीतीश कुमार पटना लौटे तो उन्होंने मीडिया से कोई इंटरेक्शन नहीं किया। इसके पीछे उन्होंने नीतीश कुमार की निराशा को वजह बताया।


अब देखते हैं मुंबई में इनका कैसा स्वागत होता है


चिराग पासवान ने बेंगलुरु में सीएम नीतीश कुमार के स्वागत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में बिहार को शर्मसार करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। चिराग ने कहा कि बेंगलुरु में पुल टूटते हुए के पोस्टर लगाए गए थे। यह बिहार को शर्मसार करने वाले और नीतीश कुमार की नाकामी के पोस्टर थे। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है, जहां पुल हवा से गिर जाता है और पुल को चूहे कुतर देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रखा है। उन्होंने अपनी बात कहते हुए कहा- ‘जिस तरह से बेंगलुरु में स्वागत हुआ अब देखना होगा कि महाराष्ट्र में उनका किस तरह से स्वागत होता है।’

विपक्ष को पता है नकार दिए गए हैं नीतीश!


चिराग पासवान ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है। यह बात विपक्षी दल भी जानते हैं। चिराग ने बिहार की जनता की ओर से नीतीश कुमार को नकार देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार को नकार दिया है। यह बात विपक्षी दल भी महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह बात भी पता है कि नीतीश कुमार के आधे से ज्यादा प्रत्याशी हारे हुए हैं। ऐसे में विपक्षी दल और देश की जनता उन्हें कैसे स्वीकार करेगी? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने एक के बाद एक हमला बोलते हुए यह कहा की इन्हीं सब कारणों की वजह से विपक्षी दल भी इन्हें संयोजक बनाने को लेकर भी मंथन कर रहे हैं।

धीरे-धीरे केंद्र में आ रही है कांग्रेस!


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ जुबानी हमला करते हुए बेंगलुरु की बैठक में शामिल होने पर उन्हें तीसरी चौथी पंक्ति का नेता बता दिया। उन्होंने कहा कि-‘बिहार में हुई बैठक के दौरान वह बड़े अगुआ बने हुए नजर आ रहे थे। लेकिन बेंगलुरु की बैठक में उन्हें तीसरे चौथे पंक्ति का नेता बना दिया गया।’ चिराग पासवान ने कहा कि धीरे-धीरे कांग्रेस केंद्र में आ रही है। जैसे-जैसे कांग्रेस आगे बढ़ेगी और वह अपना एफर्ट लगाएगी वैसे वैसे विपक्षी दलों के इन घटक दलों में बेचैनी बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.