SECL अस्पताल की महिला कर्मचारी की मौत:संदिग्ध मौत को लेकर मायकेवालों ने पति पर लगाए आरोप; कहा- 'शराबी दामाद करता था मारपीट'

Updated on 14-12-2022 07:48 PM

कोरबा जिले की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला का नाम जया यादव (30 वर्ष) है, जो SECL अस्पताल में काम करती थी। वहीं जया के परिजनों ने अपने दामाद पर संदेह जाहिर किया है। घटना मुड़ापार बस्ती की है।

जानकारी के मुताबिक, जया की शादी कोरबा के मुड़ापार में रहने वाले रवि यादव के साथ हुई थी। उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं और उनका 4 साल का एक बेटा नीरज है। रवि हमाली का काम करता था। उसे शराब पीने की बहुत बुरी लत थी। वो अपनी सारी कमाई भी शराब में उड़ा देता था। जिसके बाद जया ने परिवार के भरण-पोषण के लिए SECL अस्पताल में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया था।

मंगलवार को महिला को संदिग्ध परिस्थिति में उसका पति रवि यादव जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी को चक्कर आ रहे थे, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। तब जाकर वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला की मौत की जानकारी उसके मायकेवालों को दी गई। तुरंत जया का भाई मनमोहन अस्पता पहुंचा। उसने दामाद रवि यादव पर संदेह जताया। उसने कहा कि बहन अपने पति से बहुत परेशान रहती थी और अक्सर उसकी शिकायत करती थी।

पति पर मारपीट और गालीगलौज का भी आरोप

मनमोहन यादव के बताया कि बहन जया के साथ उसका पति हमेशा मारपीट और गालीगलौज करता था। कई बार समझाने के बाद भी उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। इस बीच संदिग्ध परिस्थिति में जया की माैत हाेने से उन्हें पति पर शक है। परिजनों ने हत्या के एंगल से जांच की मांग की है। मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन बिल्कुल स्वस्थ थी। पिछले दिन काम पर भी गई थी। इस तरह से कुछ ही घंटों में अचानक उसकी मौत नहीं हो सकती है।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन अपने पति की आदतों के कारण कर्ज में भी डूब गई थी और जैसे-तैसे घर का खर्च चला रही थी। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी संबंधित मानिकपुर चौकी भेजी जाएगी। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.