छठी कार्यक्रम के दौरान खौलते पानी में गिरे युवक की मौत

Updated on 02-06-2023 10:50 PM

रायगढ़।   छठी कार्यक्रम में खाना पकाने के दौरान खौलते पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।  लैलूंगा के कुटूर महुआ में रहने वाले जीवन राम राठिया के परिवार में बुधवार को छठी समारोह होने पर उसने खाना पकाने का जिम्मा लिया था।

घर के आंगन में चूल्हा जलाने के बाद जीवनराम बड़े बर्तन में पानी भरते हुए उसे गर्म कर रहा था। इस दौरान अचानक सिर चकराने से युवक खुद को सम्हाल नहीं पाया और गश खाकर गिर गया। जीवन जिस जगह बेहोश हुआ, वहां चूल्हे में पानी खौल रहा था।

खौलते पानी की चपेट के आने से जीवन का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था, इसलिए बदहवास परिजन उसे नजदीकी घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को खतरे के दायरे में देख चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया।

वाहन व्यवस्था कर जीवन को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां रातभर जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत युवक ने गुरूवार तडक़े लगभग 4 बजे दम तोड़ दिया। अस्पताल की तहरीर पर पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.