इब्राहिम रईसी की मौत और सऊदी किंग की बीमारी से तेल के दामों में लग सकती है आग

Updated on 21-05-2024 02:29 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को तेजी देखने को मिली। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने और सऊदी अरब के राजा की बीमारी से इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका है। सऊदी अरब के 88 साल के राजा सलमान को फेफड़ों में संक्रमण है। इस कारण क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जापान की यात्रा स्थगित कर दी है। ईरान और सऊदी अरब तेल के बड़े उत्पादक है। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को तेजी रही। हालांकि मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 44 सेंट की गिरावट के साथ 83.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 51 सेंट की गिरावट के साथ 79.29 डॉलर पर है। अगर कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होता है तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी तेजी आ सकती है। देश में अंतिम बार 15 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ था। तब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये रह गया है।

पिछले हफ्ते क्रूड की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई। तीन हफ्ते में पहली बार क्रूड की साप्ताहिक कीमत चढ़ी है। दुनिया में तेल के दो सबसे बड़े उपभोक्ताओं अमेरिका और चीन में आर्थिक संकेतकों में सुधार से भी क्रूड की कीमत में तेजी देखने को मिली है। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और उसके सहयोगी देशों की एक जून को मीटिंग होने वाली है। इस बीच अमेरिका ने कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई गिरावट का फायदा उठाते हुए पिछले हफ्ते 79.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर 33 लाख बैरल तेल खरीदा और अपने स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व को फिर से भर दिया। साल 2022 में अमेरिका ने अपने भंडार से काफी तेल बेचा था।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.