ऐतिहासिक है भारत के लिए 1 दिसंबर, 17 साल पहले इसी दिन जीता था अपना पहला T20 मैच

Updated on 02-12-2023 02:24 PM
रायपुर: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चरम पर है। भारतीय टीम ने रायपुर में खेला गया टी20 रन से जीतकर यह सीरीज भी अपने नाम कर ली। हालांकि यह जीत टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए खास थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सिर्फ यह टी20 सीरीज ही नहीं जीती बल्कि वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 136 मैच जीतने वाली टीम भी बन गई।

अब तक खेले गए 213 मैचों में भारत ने 136 मैच जीते हैं और 67 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। 4 मुकाबले टाई रहे हैं जबकि 6 का कोई नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया का विनिंग परसेंटेज टी20 में 63.84 प्रतिशत है। हालांकि आपको आज हम एक ऐसी खास चीज बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

भारत ने पहला टी20 भी 1 दिसंबर को जीता था

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहली टी20 जीत जोहानसबर्ग में 17 साल पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की थी। 1 दिसंबर, 2006 को इस मुकाबले का आयोजन हुआ था। वहीं अब भारत 1 दिसंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश भी बन गया है। ऐसे में 1 दिसंबर का दिन टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा स्पेशल है।

कुछ ऐसा रहा चौथे टी20 का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने रायपुर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रन बना डाले। रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 46 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 37, जितेश शर्मा ने 35 और रुतुराज गायकवाड़ ने 32 रन की अच्छी पारी खेली।

175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना पाई और 20 रन से मैच हार गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। 2 विकेट दीपक चाहर को भी मिले। वहीं 1-1 सफलता रवि बिश्नोई और आवेश खान के हाथ भी लगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.