प्रदूषण के बीच फैसला, पराली जलाई तो किसानों पर लगेगा दोगुना जुर्माना,नया नोटिफिकेशन जारी

Updated on 08-11-2024 04:10 PM
नई दिल्ली: अब पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में पराली जला रहे किसानों को दोगुना जुर्माना देना होगा। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नए नियमों के तहत पराली जलाने पर लगने वाले एनवायरनमेंटल कंपनसेशन में दोगुना इजाफा किया गया है। यह नोटिफिकेशन 6 नवंबर को जारी किया गया।

नोटिफिकेशन के बाद कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (CAQM) ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर रिवाइज्ड एनवायरनमेंटल कंपनसेशन लागू करने को कहा है। CAQM ने साफ किया है कि अगर अब पराली जलाने के मामले सामने आते हैं तो उन पर नई दरों के हिसाब से जुर्माना लगाएं। कमीशन ने अपने आदेश में सभी नोडल और सुपरवाइजरी ऑफिसर को यह अधिकार दिया है कि वह नई दरों के अनुसार किसानों से पराली जलाने का जुर्माना लें।

नई दरों को तुरंत लागू करें

सभी राज्य सरकारों को भी कहा गया है कि वे नई दरों को तुरंत लागू करें। नई दरें पांच हजार से 30 हजार रुपये तक की हैं। जबकि इससे पहले यह दरें ढाई हजार से 15 हजार रुपये तक की थीं। मिनिस्ट्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (पराली जलाने के लिए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का अधिरोपण, संग्रहण और उपयोग) संशोधन नियम, 2024 नोटिफाई किया है।

इस बार कम जली पराली

इस सीजन में पराली जलाने के मामले पिछले कुछ साल की तुलना में कम सामने आए हैं। कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस (CREAMS) के अनुसार छह नवंबर को पराली जलाने के छह राज्यों में 737 मामले सामने आए हैं। इनमें 286 पंजाब से, 9 हरियाणा से, 50 यूपी से, 72 राजस्थान से और 320 मध्य प्रदेश से सामने आए हैं। 15 सितंबर से अब तक इन छह राज्यों में पराली जलाने के 12514 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक पंजाब से 5041, एमपी से 3697, हरियाणा से 888, यूपी से 1544, दिल्ली से 12 और राजस्थान से 1332 मामले सामने आए हैं।

वहीं डीएसएस (डिसीजन सपोर्ट सिस्टम) के अनुसार छह नवंबर को पराली जलाने से राजधानी में 22.77 प्रतिशत प्रदूषण रहा। इस सीजन में पराली की वजह से सबसे अधिक प्रदूषण एक नवंबर को 35.17 प्रतिशत रहा। 31 अक्टूबर को यह 27.61 प्रतिशत रहा था।

नोटिफिकेशन के अनुसार जुर्माने की नई दरें
  • जमीन का क्षेत्रफल पुराना जुर्माना जुर्माना की नई कीमत
  • दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के लिए 2500 रुपये 5000 रुपये
  • दो से पांच एकड़ तक जमीन वाले किसानों के लिए 5000 रुपये 10,000 रुपये
  • पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों के लिए 15000 रुपये 30,000 रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.