विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने पर फैसला एक माह में:विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले सरकार को प्रस्ताव देगी कमेटी

Updated on 30-10-2025 01:53 PM

विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते और सुविधाएं दिए जाने का फैसला एक माह में हो जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा बनाई गई कमेटी एक माह में अपना निर्णय राज्य सरकार को दे देगी, जिस पर सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधेयक लाकर उसे मंजूरी दिला सकती है। इसको लेकर पहले दौर की बैठक भी मंत्री, विधायकों की कमेटी ने कर ली है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को आदेश जारी कर विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते, पेंशन आदि के संबंध में विचार करने के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति में डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर व योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, जबलपुर के पाटन से विधायक अजय विश्नोई और खरगोन जिले के कसरावद से विधायक सचिन यादव सदस्य बनाए गए हैं। समिति के सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग अनुपम राजन बनाए गए हैं।

समिति के गठन के बाद 28 अक्टूबर को डिप्टी सीएम देवड़ा और विधायक अजय विश्नोई की मौजूदगी में पहली बैठक हो गई है। बताया जाता है कि इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग के एसीएस से देश के सभी राज्यों के विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाले वेतन, भत्ते, पेंशन आदि सुविधाओं की जानकारी चाही गई। यह जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं होने के चलते समिति ने तय किया है कि अगली बैठक 11 नवम्बर को होगी तब संसदीय कार्य विभाग के द्वारा सभी राज्यों से संबधित जानकारी जुटाई जाकर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

समिति ने मांगी है तुलनात्मक रिपोर्ट

विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन, भत्तों, पेंशन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने के मामले में समिति ने संसदीय कार्य विभाग से तुलनात्मक रिपोर्ट स्टेटवाइज मांगी है। इसमें एमपी में विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाले वेतन, भत्ते, पेंशन, सुविधाओं और अन्य राज्यों में मिलने वाले भत्ते और सुविधाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद एक और बैठक बुलाकर इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बताया जाता है कि समिति 30 नवम्बर के पहले इसे सरकार को सौंपने की तैयारी में है ताकि एक दिसम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।

पावस सत्र में उठी थी वेतन, भत्ते बढ़ाने की मांग

विधानसभा के पावस सत्र के दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत विपक्ष के विधायकों ने वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग सदन में रखी थी, जिसका समर्थन सत्ता पक्ष के विधायकों ने किया था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सदन में वक्तव्य के दौरान भी इसका जिक्र आया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इसमें वृद्धि के लिए आश्वस्त किया था। इसी के चलते विधानसभा सत्र के पहले आनन-फानन कमेटी का गठन कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने की तैयारी की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.