पहले टेस्ट की ही टीम को उतारने का फैसला, पाक टीम में हो सकते हैं तीन बदलाव

Updated on 25-12-2023 01:32 PM

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट यानी 26 दिसंबर को खेली जाने वाली टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दूसरे मुकाबले में पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को मौका दिया है। वहीं पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के लिए 12 खिलाड़ियों की घोषणा की है।

फाइनल प्लेइंग इलेवन का ऐलान टॉस के दौरान करेंगे। पाक टीम प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव कर सकता है। पहले टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को बाहर कर दिया है, उनकी जगह मोहम्मद रिजवान को टीम को शामिल किया है। रिजवान ने शुक्रवार और शनिवार को विक्टोरियन इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। सरफराज अहमद ने पर्थ टेस्ट में दोनों पारियों में 7 रन बनाए थे। पहले टेस्ट में सरफराज अहमद को मौका देने पर भी कप्तान शान मसूद पर सवाल उठे थे।

दूसरे टेस्ट में खुर्रम शहजाद चोट के कारण टीम से बाहर हो गए है। उनकी जगह टीम में हसन अली और मीर हमजा में से कोई एक इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं, तो वहीं फहीम अशरफ भी पाकिस्तान की इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

मेलबर्न टेस्ट से पहले मसूद ने प्रेस कांफ्रेस में सरफराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सरफराज घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। अगर पहले टेस्ट में एक बदलाव कर भी दिया होता तो मैच के रिजल्ट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला था। सरफराज और मोहम्मद रिजवान में कोई कॉन्पटिशन नहीं है। हम सभी रिजवान की प्रतिभा को जानते हैं। सरफराज को पहले टेस्ट में इसलिए मौका दिया गया क्योंकि उन्होंने 2016 में 56.50 की औसत से रन बनाए थे। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए इनको तव्वजो दी गई।

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट जीतने वाली टीम को ही मेलबर्न में मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया।

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की आखिरी 12
इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल, साजिद खान



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.