रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विवि में सात साल बाद दीक्षा समारोह, अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Updated on 08-04-2023 09:50 PM

विद्यार्थियों के जीवन में सबसे बड़ी खुशी का पल दीक्षा समारोह में पदक और डिग्री लेना होता है। सात साल के लंबे इंतजार के बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षा समारोह 18 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। दीक्षा इसमें सात सत्रों में उत्तीर्ण हो चुके लगभग 12 हजार छात्रों को डिग्री दी जाएगी। पहले 20 जनवरी को समारोह होना था, लेकिन अतिथियों का समय नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया था।

उस समय डिग्री लेने के लिए आठ हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उनके रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। दीक्षा भाषण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्रा देंगे। इन्हें दीक्षा उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया है।

10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

जिन छात्रों को दीक्षा समारोह में डिग्री लेना हो वो वेबसाइट पर 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विवि के जनसंपर्क अधिकरी संजय नैयर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 20 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए आवेदन किया था, उनसे कन्फर्मेशन मांगा जा रहा है। जो छात्र उस समय आवेदन करने से चूक गए थे, वे आवेदन कर सकते हैं।

बनाएंगे पंडाल

विश्वविद्यालय के पास हाईटेक आडिटोरियम है, लेकिन छात्र अधिक होने के कारण आडिटोरियम में नहीं आएंगे। इसलिए परिसर में पंडाल बनाया जाएगा। छात्रों की संख्या को देखते हुए विवि प्रबंधन ने पहले सिर्फ पदक हासिल करने वाले छात्रों को ही समारोह में शामिल होने की इजाजत दी थी, छात्रों के विरोध के कारण फिर सभी छात्रों को शामिल होने की इजाजत दी है।

रविवि का दीक्षा समारोह मई के दूसरे हफ्ते में

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 26वां दीक्षा समारोह मई के दूसरे हफ्ते में होगा। विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले 2020 में रविवि का दीक्षा समारोह हुआ था। विवि प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। दीक्षा में गोल्ड मेडल के अलावा पीएचडी और डी-लिट की उपाधि में बांटी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि तीन जनवरी 2022 से 30 मार्च 2023 की बीच जिन्हें पीएचडी या डी-लिट की उपाधि के लिए योग्य पाया गया था, उनके अलावा अन्य छात्रों को भी दीक्षा में डिग्री बांटी जाएगी। पिछली कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल दिए जांएगे। दानदाताओं की तरफ से भी टापरों को गोल्ड मेडल दिए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.