भोपाल में दीनदयाल रसोई के राशन पर डाका, 70 क्विंटल गेहूं चुपके से व्यापारी के यहां पहुंचाया

Updated on 28-09-2024 12:04 PM
भोपाल। जिले में गरीबों को पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाने वाली दीनदयाल रसोई के राशन पर भी डाका डाला जा रहा है। यहां आने वाले मुफ्त राशन को व्यापारियों को बेचने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने 70 क्विंटल गेहूं जब्त कर रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी है।राजधानी में पांच रसोई केंद्रों को हर महीने गेहूं-चावल मुफ्त दिया जाता है। कोलार स्थित रसोई केन्द्र को आर्य शिक्षा समिति नई दिल्ली संस्था चलाती है। इसे प्रत्येक माह 93 क्विंटल गेहूं और 22 क्विंटल चावल का कोटा जारी किया जाता है। यह राशन खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम से रसोई केंद्र संचालित करने वाली समिति उठाती है। कुछ दिन पहले जब खाद्य विभाग की टीम रसोई केंद्र पहुंची तो, गेहूं मौके पर नहीं मिला था। गेहूं 25 किमी दूर आनंद नगर के व्यापारी राजकुमार चावला के गोदाम में मिला। चावला के भाई करोंद मंडी में गेहूं, चावल का कारोबारी भी हैं।
इस मामले में जब रसोई केंद्र के मैनेजर सुजान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रखने की जगह नहीं होने के कारण राशन वहां रखवाया था। जिला आपूर्ति नियंत्रक का कहना है कि दीनदयाल रसोई योजना का गेहूं व्यापारी के गोदाम में मिलने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को पेश कर दी गई है।

सात वर्ष से दे रहे मुफ्त राशन

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की शुरुआत सात अप्रैल 2017 को हुई थी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में रसोई का निर्माण किया है। भोपाल में शाहजहांनाबाद, कोलार, शाहजहांनी पार्क, रत्नागिरी, करोंद और बैरागढ़ में दीनदयाल रसोई का संचालन हो रहा है। जिसके तहत पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाया जाता है। कलेक्टर का कहना है कि दीनदयाल रसोई योजना का गेहूं व्यापारी के यहां मिलने के संबंध में रिपोर्ट मिल गई है। अध्ययन करने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.