IPL के लिए तैयार हैं दीपक चाहर:बोले- टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं दिसंबर में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

Updated on 29-01-2024 01:19 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर IPL खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह पिछले दिनों साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे। वह पारिवारिक कारणों से टीम में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने कहा कि वह अब फिट हैं और भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।

चाहर ने साथ ही कहा कि एमएस धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और उन्हें 2-3 साल क्रिकेट खेलते रहना चाहिए। चाहर ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, ये मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला गया।

पिता की देखभाल कर रहे थे चाहर
दीपक चाहर पिछले 2 महीने से अपने पिता की देखभाल कर रहे थे। जिन्हें दिसंबर में ब्रेन-स्ट्रोक आया था। उनके पिता अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया को अब कोई और टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेलना है। इसलिए चाहर मार्च में शुरू होने वाले IPL से ही क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा हैं।

चाहर बोले, पिता सबसे पहले
दीपक चाहर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'मेरे लिए पिता सबसे पहले हैं। मैं यहां तक सिर्फ उनकी वजह से पहुंच पाया हूं। मैंने जो भी अचीव किया, सब उन्हीं के कारण। अगर उनके बुरे समय में मैं उनके साथ नहीं रह सका तो मैं किस तरह का बेटा कहलाऊंगा?

भारत में सीरीज होती तो जरूर खेलते
चाहर ने कहा, 'साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर टी-20 सीरीज भारत में होती तो मैं जरूर खेलता। तब मैं 4-5 घंटे का सफर कर हॉस्पिटल पहुंच सकता था। लेकिन साउथ अफ्रीका से आने में 2-3 दिन तक लग जाते। मेरे लिए पिता के साथ रहना आसान फैसला था, हर बेटा यही करेगा।

मैं अलीगढ़ के हॉस्पिटल में 25 दिन तक अपने पिता के साथ रहा। हम सभी को उनके साथ रहना ही था। मैं उस समय क्रिकेट से पूरी तरह दूर हो गया। फिटनेस पर काम कर रहा था लेकिन बॉलिंग प्रैक्टिस नहीं कर पाया। मैंने एक महीने से प्रैक्टिस नहीं की, इसलिए अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी तैयार नहीं था।'

NCA में प्रैक्टिस के बाद पूरी तरह फिट हुए
चाहर बोले, 'मैंने NCA (बेंगलुरु) में फिर प्रैक्टिस शुरू की। यहां कुछ दिन रहने के बाद मैं पूरी तरह फिट हो सका। मैंने IPL और वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तरह तैयारी कर ली है। मैं इंजरी के कारण पिछले 2 वर्ल्ड कप नहीं खेल सका, अगर फिट रहता तो जरूर दोनों बार खेल पाता।

हर टीम को 7, 8 और 9 नंबर पर बैटिंग करने वाले गेंदबाज की जरूरत होती है। मैंने टीम इंडिया के लिए जरूरत पड़ने पर कई बार रन भी बनाए हैं। इसलिए फिट होने पर स्क्वॉड का हिस्सा जरूर रहता।'

धोनी को 2-3 साल और खेलना चाहिए
चाहर ने अपने करियर ग्रोथ का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया। धोनी की कप्तानी में चाहर CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) में खेले हैं। चाहर ने कहा, 'मैं 2-3 साल बाद उनके साथ कम्फर्टेबल हो सका हूं। धोनी मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं।

उन्होंने ही मुझे 2018 के IPL में पूरे 14 मैच खिलाए, तभी मैं टीम इंडिया के लिए भी सिलेक्ट हो सका। वह इंजरी से रिकवर कर चुके हैं और उन्हें 2-3 साल और क्रिकेट खेलना चाहिए। उनके बिना CSK में खेलना मुश्किल होगा लेकिन उन्होंने कह दिया है कि वह अपने करियर का आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.