दीपक चाहर के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक, क्रिकेटर भागे-भागे पहुंचा अस्पताल, साउथ अफ्रीकी दौरे पर भी सस्पेंस

Updated on 06-12-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शरीक होने आए क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को उस वक्त अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। खबर सुनते ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आनन-फानन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज छोड़कर बेंगलुरु से पिता के पास आ गए। ऐसे में अब उनका साउथ अफ्रीकी दौरे पर जाना भी मुश्किल लग रहा है। दीपक चाहर ने इंजरी से उबरकर लंबे समय बाद वापसी की थी, ऐसे में पिता के साथ हुआ यह हादसा उन्हें क्रिकेट से और दूर कर सकता है। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्रसिंह एक्स एयरफोर्स मैन हैं। बेटे को बेहतर क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

पिता के पास पहुंचने के बाद दीपक चाहर ने मिथराज अस्पताल के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह अपने पिता के ठीक होने तक उनके पास रहना चाहते हैं। परिवार शुरू में लोकेंद्रसिंह को दिल्ली के किसी अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा था, लेकिन यह संभव नहीं था।

हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोकेंद्रसिंह शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। ऐसे में उनकी हालत बिगड़ गई है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व वायुसेना अधिकारी खतरे से बाहर हैं। बताते चलें कि दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा थे। इस दौरे पर भारत को तीन वनडे और इतने ही टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अंत में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से पहले टी-20 के साथ होगी। आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.