दीपिका पादुकोण ने किया FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन:दीपिका ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं, पति रणवीर सिंह भी साथ आए नजर

Updated on 19-12-2022 06:38 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीती रात FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। अब इसकी फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं।

स्पैनिश फुटबॉलर के साथ दीपिका ने ली एंट्री

दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर केर कासिलास के साथ एंट्री ली और ट्रॉफी से पर्दा उठाया। ये ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी हुई है। इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोग ही छू और पकड़ सकते हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं।

रणवीर ने किया मैच को जमकर एन्जॉय

इसके साथ ही दीपिका के फैन ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति रणवीर सिंह के साथ मैच को एन्जॉय करती हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में जहां रणवीर अपने दोस्त से मैच को लेकर डिस्कशन ​करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका शांत खड़ी हो कर मैच देखती हुई नजर आ रही हैं।

कई सेलेब्स इस मैच को देखने पहुंचे थे

FIFA वर्ल्ड कप अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुआ था। दुनियाभर की निगाहें इस मैच पर थीं। 38 साल बाद अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स इस ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.