दीपिका सिंह ने अब अरबी डांस कर पिटवा ली भद! वीडियो देख माथा पीटते हुए लोग बोले- ऐसा नृत्य ना करो संध्या बींदणी

Updated on 05-06-2024 02:24 PM
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर नाम और शोहरत कमाने वाली दीपिका सिंह इन दिनों नए शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। इस शो के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपनी जिदंगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। खासकर उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। कई लोग तो उनके डांस का मजाक भी उड़ाते हैं। दीपिका ने हाल ही में बेटे सोहम का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में फैमिली और फ्रेंड्स के बीच उन्होंने अरबी गाने पर डांस किया, जिसे देख उनकी फिर से खिल्ली उड़ाई जा रही है।

Deepika Singh इस वीडियो में ऑरेंज कलर के वन साइड ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। अरबी गाने पर वो अपने कदम थिरका रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं हर मोमेंट को फुल ऑन इंजॉय करना चाहती हूं। सोहम गोयल के बर्थडे की झलक।'

34 साल की दीपिका सिंह ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया, कॉमेंट की बाढ़ आ गई। एक ने लिखा, 'धरती पाताल लोक में समा जाएगा। ऐसे नृत्य ना करो मोहतरमा।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'एक तरफ अहम जी और एक तरफ ये संध्या बींदणी इन्हें रोको कोई।' एक और लिखते हैं, 'आपका कैमरामैन आपसे ज्यादा टैलेंटेड है जो बिना हंसे आपकी वीडियो बना देता है।' कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि 'बदो बदी अंकल ने उनसे अच्छा डांस किया था।'

दीपिका ने कितनी की है पढ़ाई?

26 जुलाई 1989 को नई दिल्ली में जन्मी दीपिका सिंह ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद 2011 में 'दीया और बाती हम' सीरियल से एक्टिंग में डेब्यू किया। इस शो में संध्या बींदणी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। पांच साल बाद ये शो ऑफ एयर हो गया, लेकिन दीपिका सबके दिलों में बस गईं।

दीपिका इन शोज में भी आईं नजर

इस शो के अलावा दीपिका ने 2018 में वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में काम किया। वो एकता कपूर के बॉक्स क्रिकेट लीग की कंटेस्टेंट भी थीं। हालांकि, फैंस उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते थे, इसलिए 2019 में 'कवच... महाशिवरात्रि' से कमबैक किया। इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' में वो मंगल श्रीवास्तव सक्सेना का दमदार किरदार निभा रही हैं।

10 साल पहले डायरेक्टर से की थी शादी

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ भी खूब इंजॉय करती हैं। उन्होंने अपने टीवी सीरियल के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 2 मई 201 को शादी की थी। जनवरी 2017 में उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और मई में बेटे को जन्म दिया। इस सफर में वो कुछ दिनों तक स्क्रीन से दूर थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.