दीप्ति-वस्त्राकर ने की सेंचुरी पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया से एश्ले गार्डनर को 4 विकेट

Updated on 23-12-2023 01:39 PM

होम टेस्ट में इंडिया विमेंस टीम का दबदबा ऑस्ट्रेलिया पर भी जारी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दीप्ति शर्मा 70 और पूजा वस्त्राकर 33 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं।

वस्त्राकर और दीप्ति के बीच 102 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ही तीसरे दिन के खेल में भारत की पारी आगे बढ़ाएंगी। ऑस्ट्रेलिया से ऑफ स्पिनर एश्ले गार्डनर 4 विकेट ले चुकी हैं।

74 रन बनाकर आउट हुईं मंधाना
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम पहली पारी में 219 रन पर ऑलआउट हुई। दूसरे दिन इंडिया विमेंस ने 98/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। स्मृति मंधाना ने 43 रन के स्कोर से पारी आगे बढ़ाने के बाद 74 रन की पारी खेली। वह रनआउट हुईं। नाइट वॉचमैन स्नेह राणा 9 ही रन बनाकर गार्डनर का शिकार हो गईं।

ऋचा-जेमिमा ने लगाए अर्धशतक, सेंचुरी पार्टिनरशिप भी की
भारत ने 147 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। यहां से ऋषा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज ने पारी संभाली। दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को पहली पारी में लीड दिला दी। ऋचा 52 रन बनाकर किम गार्थ का शिकार हुईं और दोनों के बीच 123 रन की पार्टनरशिप टूटी।

गार्डनर ने दिए 3 झटके
260 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाने के बाद भारत ने 274 रन तक 7वां विकेट भी गंवा दिया। एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए। उन्होंने कप्तान हरमपनप्रीत कौर को शून्य, यस्तिका भाटिया को 1 और जेमिमा को 73 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

गार्डनर पहली पारी में कुल 4 विकेट ले चुकी हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया से किम गार्थ और जेस जोनासन को भी 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रनआउट भी हुईं।

दीप्ती-वस्त्राकर ने 150 के पार पहुंचाई लीड
7वां विकेट गिरने के वक्त भारत के पास 55 रन की ही बढ़त थी और टीम ऑलआउट होने की कगार पर आ गई। यहां से दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने पार्टरनशिप बिल्ड की। दीप्ति ने फिफ्टी लगाई और टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। वस्त्राकर भी एक एंड पर टिकी रहीं और स्कोर 350 रन के भी पार पहुंच गया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दीप्ति 70 और पूजा 33 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहीं। दोनों 102 रन की पार्टनरशिप कर चुकी हैं और तीसरे दिन भी खेलेंगी।

पहले दिन ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम
गुरुवार को मुंबई में टेस्ट मैच शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और टीम 219 रन ही बना सकी। टीम से ताहलिया मैक्ग्रा ने 50, बेथ मूनी ने 40, एलिसा हीली ने 38 और किम गार्थ ने 28 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकीं। भारत से वस्त्राकर ने 4, स्नेह राणा ने 3 और दीप्ति ने 2 विकेट लिए। एक बैटर रनआउट भी हुईं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.