साल 2023 के आखिरी दिन दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को हराया

Updated on 01-01-2024 02:26 PM

शारजाह में खेले जा रहे टी-20 सीरीज में UAE ने साल 2022 के आखिरी दिन बड़ा उलट फेर किया। UAE ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 11 रन से हराया। इस जीत के साथ ही UAE ने 3 मैच की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने 72 रन से जीता था।

UAE की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए थे। वहीं 167 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 19.5 ओवर में 155 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी UAE की शुरुआत अच्छी रही। UAE ने पावर प्ले यानी 6 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए थे। ओपनर मुहम्मद वसीम और आर्यन लाकड़ा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 52 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी हुई।

आर्यन लाकड़ा ने 47 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के भी जड़े। वहीं कैप्टन मुहम्मद वसीम ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के जड़े। वसीम के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज आर्यन का साथ नहीं दे सका। 6 बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। इस तरह UAE ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

अजमतुल्लाह ओमरजई और कैस अहमद ने दो-दो विकेट लिए
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमजई और कैस अहमद ने दो-दो विकेट लिए। ओमरजई ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट और अहमद ने 3 ओवर में 15 रन देकर UAE के दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं फजल फारूकी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 और मोहम्मद नबी ने 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिए।

ओमजई और गुरबाज के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप
167 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही थी। अजमतुल्लाह ओमजई और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 47 रन जोड़े थे। इसी स्कोर पर गुरबाज 21 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए कप्तान इब्राहिम जादरान केवल 4 रन बना कर आउट हो गए। उनके जाने के बाद ओमजई भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नजीबुल्लाह जादरान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 12 रन पर आउट हो गए। मोहम्मद नबी ने जरूर 27 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी भी टीम के काम नहीं आई और वो टीम को जीत नहीं दिला सके।

UAE के लिए अली नसीर- मुहम्मद जवादुल्लाह ने 4-4 विकेट लिए
UAE के लिए अली नसीर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, मुहम्मद जवादुल्लाह ने भी 26 रन देकर अफगानिस्तान के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.