डिफेंडिंग चैंपियन अफगानिस्तान बाहर, सेमीफाइनल में किससे होगी इंडिया ए की भिड़ंत, शेड्यूल नोट कर लीजिए

Updated on 20-11-2025 12:54 PM
दोहा: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 से अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई है। टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन था। इस बार उसे सेमीफाइनल में भी जगह नहीं मिली। ग्रुप राउंड में अफगानिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर रही। ग्रुप ए से पाकिस्तान और भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी। वहीं बी ग्रुप से बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अंतिम चार में पहुंची। अफगानिस्तान के श्रीलंका और बांग्लादेश के बराबर ही पॉइंट रहे लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से उसे बाहर होना पड़ा।

इंडिया ए का मुकाबला बांग्लादेश से

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए की टीम मैदान पर होगी। टीम की भिड़ंत बांग्लादेश ए से होनी है। यह मुकाबला 21 नवंबर को भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया ए अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने यूएई और ओमान के खिलाफ अपने मुकाबले जीते थे। वहीं बांग्लादेश ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया था। उसने अफगानिस्तान और हांगकांग को हराया जबकि श्रीलंका से हार मिली।

पाकिस्तान और श्रीलंका में टक्कर

पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। यह मैच 21 नवंबर को रात 8 बजे शुरू होगा। दोनों ही मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पाकिस्तान ए टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है। दोनों ही सेमीफाइनल की विजेता टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी। रविवार 23 नवंबर को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का नया विजेता मिलेगा। सेमीफाइनल में पहुंची टीमों में से सिर्फ बांग्लादेश टूर्नामेंट को अभी तक नहीं जीत पाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.