ट्रक-ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी को रक्षा मंत्रालय ने दिया 800 करोड़ का काम, शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

Updated on 18-07-2023 05:53 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई कंपनियों ने निवेशकों को काफी कम समय में करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों ने निवेशकों को बेहद शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Share Price) का है। अशोक लेलैंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अब इसके शेयरों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने अशोक लेलैंड को करीब 800 करोड़ रुपये का काम सौंपा है। इस खबर के सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। निवेशकों की खरीदारी के बीच शेयर के भाव 173 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि अभी शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी यह शेयर 172.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर में आ सकता है उछाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। अशोक लेलैंड के शेयरों में बंपर उछाल आ सकता है। शेयर में अच्छा वॉल्यूम देखा जा रहा है। अब कंपनी को जिस तरह से बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी का प्रॉफिट बढ़ेगा। इसका फायदा निवेशकों को मिल सकता है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या करेगी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को 800 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिला है। कंपनी को फील्ड ऑर्टिलरी ट्रैक्टर और जीटीवी को सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। बता दें कि अशोक लेलैंड को ये ऑर्डर 12 महीने में पूरा करना है। पिछले एक साल में अशोक लेलैंड के शेयरों में 19 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी को ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.