आंध्रप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने विकास कार्यों का किया अवलोकन

Updated on 16-12-2024 02:29 PM

सुकमा। बस्तर में चल रहे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का आगमन राज्य अतिथि के रूप में हुआ है। उक्त प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर तक बस्तर में प्रवास रहेगा। बस्तर पहुंचने पर जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया।

चिटपिट्टिन माता के दर्शन और रॉक गार्डन का किया भ्रमण

शनिवार को प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सुबह रामाराम मंदिर में चिटपिट्टिन माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रॉक गार्डन का भ्रमण किया। प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय कला से सुसज्जित इस स्थल ने प्रतिनिधियों को बेहद प्रभावित किया। बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के दर्शन से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उत्साहित नजर आए।

विशेष बच्चों से की मुलाकात, दिया प्रोत्साहन

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने आकार आवासीय संस्थान सुकमा का दौरा किया। इस संस्थान में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों से मिलकर प्रतिनिधि बेहद खुश हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सामूहिक गीत और संगीत कार्यक्रम ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और हौसले की प्रशंसा करते हुए संस्थान को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। संस्थान में बच्चों द्वारा बनाए गए कलाकृति और पेंटिंग्स के प्रदर्शन को भी सराहा गया। इस दौरान उन्होंने इस मौके को अपने मोबाइल में कैप्चर करते नजर आए।

इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान की लाइब्रेरी और पीएससी कोचिंग सेंटर का दौरा किया। उन्होंने यहां छात्रों को दिए जा रहे मार्गदर्शन और सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात जिले के अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा से भी हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर ने मंडल को जिले की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और खेल के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। आंध्र प्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने बस्तर की मेहमाननवाजी, संस्कृति और शासन-प्रशासन के प्रयासों से हुए विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की संस्कृति और लोगों का अपनापन भी इसे खास बनाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.