दिल्ली ACP के वकील बेटे की हत्या : कर्ज नहीं चुकाने पर दोस्तों ने नहर में फेंका

Updated on 27-01-2024 12:59 PM

दिल्ली पुलिस के ACP यशपाल सिंह के बेटे लक्ष्य चौहान (26) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लक्ष्य के दो दोस्तों अभिषेक और विकास पर है। बताया जा रहा है कि कर्ज को लेकर विवाद के चलते दोस्तों ने लक्ष्य को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, विकास की तलाश जारी है।

22 जनवरी को लक्ष्य अपने दोस्त अभिषेक और विकास के साथ हरियाणा के रोहतक में शादी में गया था। जब वह अगले दिन घर नही लौटा तो ACP यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ। हालांकि, 26 जनवरी की रात तक लक्ष्य का शव बरामद नहीं हुआ है।

कर्ज न चुकाने को लेकर विवाद था
पुलिस की जांच में पता चला कि विकास ने अभिषेक और लक्ष्य को इस शादी में चलने के लिए इनवाइट किया था। यहीं पर उसने अभिषेक को बताया कि लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया है जिसे लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद विकास और अभिषेक ने लक्ष्य की हत्या का प्लान बनाया।

शादी से वापसी के वक्त लक्ष्य को नहर में फेंका जब तीनों शादी से लौट रहे थे हरियाणा की मुनक नहर के पास उन्होंने कार रोकी। तीनों बाहर निकले और अभिषेक-विकास ने मिलकर लक्ष्य को नहर में धक्का दे दिया। एक हफ्ते तक तलाशी के बाद लक्ष्य के दोस्त अभिषेक को हिरासत में ले लिया गया।

घटना के बाद विकास फरार हो गया
घटना को अंजाम देने के बाद विकास और अभिषेक कार से दिल्ली लौट गए। यहां विकास ने पहले अभिषेक को नरेला में उसके घर छोड़ दिया, जिसके बाद विकास फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने अभिषेक को पकड़ लिया और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.