दिल्ली बम ब्लास्ट:रेलवे स्टेशन के लिए अलर्ट, बस स्टैंड भगवान भरोसे... आईएसबीटी पर न सुरक्षा, न ही चेकिंग

Updated on 12-11-2025 02:17 PM

दिल्ली में सोमवार शाम कार में हुए बम विस्फोट के बाद भोपाल अलर्ट मोड में है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर दिशा-निर्देश दिए। इधर, पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है।

भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) पर आने-जाने वाले मुसाफिरों के सामान को स्कैन किया जा रहा है। स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात है। शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों की सर्चिंग जारी है।

हालांकि आईएसबीटी, राजभवन सहित कुछ इलाकों में सुरक्षा में चूक भी दिखी। दोपहर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी समेत सभी डीसीपी भी उपस्थित थे।

राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई : राजा भोज एयरपोर्ट पर थ्री-लेयर (तीन स्तर की) सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि अब यात्रियों को बोर्डिंग से पहले एक अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। यह जांच एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश द्वार, चेक-इन एरिया और बोर्डिंग गेट- इन तीन स्तरों पर की जाएगी।

जेलों में भी हाई अलर्ट, अफसरों को निर्देश- रात में खुद गश्त कराएं

प्रदेश की जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. अरविंद कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। जेल परिसरों के मुख्य द्वार, बैरक और अन्य हिस्सों में सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि रात में भी जेल परिसरों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.