दिल्ली WPL-2 के प्लेऑफ में:बेंगलुरु को एक रन से हराया, रोड्रिग्ज का अर्धशतक

Updated on 11-03-2024 01:35 PM

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। इस जीत से दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के टॉप पर आ गई है। इतना ही नहीं, टीम ने 10 अंक हासिल करके टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अरुण जेटली मैदान पर मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की बल्लेबाज 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन ही बना सकीं। जेमिमा रोड्रिग्ज प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। उन्होंने 36 बॉल पर 58 रन की पारी खेली।

ऋचा घोष का अर्धशतक, लेकिन टीम हारी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 29 बॉल पर 51 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। सोफी डिवाइन ने 16 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया।

मोलेनिक्स-पेरी की फिफ्टी पार्टनरशिप, एलिस अर्धशतक चूकीं
कप्तान मंधाना का विकेट गंवाने के बाद एलिस पेरी और सोफी मोलेनिक्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 बॉल पर 80 रनों की साझेदारी की। एलिस ने 32 बॉल पर 49 रन बनाए। वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। साथ ही सोफी मोलेनिक्स ने 30 बॉल पर 33 रन बनाए।

लेनिंग-वर्मा ने दिलाई मजबूत शुरुआत
कप्तान मेग लेनिंग और शैफाली वर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 38 बॉल पर 54 रन की ओपनिंग साझेदारी की। लेनिंग ने 26 बॉल पर 29 और वर्मा ने 18 बॉल पर 23 रन बनाए। इस दोनों की साझेदारी को आशा शोभना ने शैफाली को सोफी मोलेनिक्स के हाथों कैच कराकर तोड़ा।

रोड्रिग्ज का दूसरा अर्धशतक, कैप्सी ने 48 रन बनाए
54 रन पर शैफाली वर्मा का विकेट गंवाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 36 बॉल पर 8 चौके और एक छक्के के सहारे 58 रन बनाए। उन्होंने 161.11 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जेमिमा ने एलिस कैप्सी के साथ तीसरे विकेट के लिए एलिस कैप्सी के साथ 62 बॉल पर 97 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम का स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

डेथ ओवर्स में आशा-श्रेयांका ने वापसी कराई
दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में दो विकेट पर 143 रन बना लिए थे, ऐसा लग रहा था कि टीम का स्कोर 200 पार जाएगा, लेकिन डेथ ओवर्स में आशा शोभना और श्रेयांका पाटिल ने बेंगलुरु की वापसी कराई और स्कोर 181 रन पर रोक लिया। श्रेयांका ने चार और आशा ने एक विकेट लिया।

आखिर में दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे और राधा यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसत, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, कैट क्रॉस, शुभा सतीश, एस (सब्बिनेनी) मेघना, सिमरन बहादुर और सोफी मोलेनिक्स।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.