दिल्ली शराब नीति घोटाला-जमानत के लिए के कविता हाईकोर्ट पहुंचीं

Updated on 10-05-2024 12:14 PM

भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED और CBI के केस में जमानत के लिए दिल्ली HC में अपील की है। मामले की सुनवाई आज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच करेगी। उनके वकील मोहित राव और दीपक नागर कोर्ट में उनका पक्ष रखेंगे।

हालांकि 6 मई को ट्रायल कोर्ट (राऊज एवेन्यू) ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा था कि उन्हें राहत देने के लिए यह सही समय नहीं है।

याचिका में कविता ने कहा है कि वे दो बच्चों की मां है, उनमें से एक नाबालिग है, जो उनकी गिरफ्तारी के कारण फिलहाल सदमे में है और डॉक्टरों की देखरेख में है।

कविता तेलंगाना के पूर्व CM चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। ED ने उन्हें 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। कविता 14 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

याचिका में दावा- जांच एजेंसियों के पास एक भी सबूत नहीं
कविता ने अपनी जमानत याचिका में कहा- ED का पूरा केस PMLA की धारा 50 के तहत अप्रूवर, गवाहों या सह-आरोपी के बयानों पर टिका है। एजेंसियों के पास एक भी ऐसा दस्तावेज नहीं है जो इन बयानों की पुष्टि करता हो। ऐसा एक भी सबूत नहीं है जो यह साबित करता हो कि मैं अपराध में शामिल हूं। मेरी गिरफ्तारी अवैध है क्योंकि PMLA की धारा 19 का पालन नहीं किया गया है।

कविता ने यह भी कहा कि न तो नकद लेन-देन के आरोप साबित हुए, न ही कोई धन का पता चला है।गिरफ्तारी के आदेश में लिखे गए अपराध केवल दिखावा हैं।

दिल्ली शराब घोटाले में के कविता का नाम कब आया?
दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयान में के. कविता के नाम लिया था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ने विजय नायर के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। AAP ने इस पैसे का इस्तेमाल गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में किया।

फरवरी 2023 में CBI ने कविता के अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया। ED ने भी बुच्ची बाबू से पूछताछ की थी। फिर ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी 'इंडोस्पिरिट्स' को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली।

पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.