मदद करने की चाहत और नगर निगम की लापरवाही से Delivery Boy की डूबकर मौत! जानिए क्या हुआ उस वक्त

Updated on 23-06-2023 06:33 PM
सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। कानपुर मंडल में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कानपुर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं, ढालूपुल (खलवा पुल) में पानी भरने के बाद नदी में बदल गया है। बीते बुधवार की रात भीषण बारिश हुई थी। इस बारिश के बीच ढालूपुल के बीचों-बीच कार सवार लोग फंस गए थे। डिलीवरी ब्वॉय (Delivery Boy) की नजर पड़ी, उसने अपनी बाइक खड़ी की और जोमैटो (Zomato) का बैग बाइक पर रखकर कार सवार लोगों को बचाने के लिए निकल पड़ा। इस दौरान उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

जूही थाना क्षेत्र स्थित बीते गुरूवार को ढालूपुल के कीचड़ में डिलीवरी ब्वॉय की लाश मिली थी। पुलिस ने उसकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबंर के आधार पर शिनाख्त की तो, पता चला कि मृतक का नाम चरन सिंह था। चरन सिंह मूलरूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों की घटना की सूचना दी। जूही ढालूपुल में बारिश के दौरान हर साल किसी न किसी की डूबने से मौत होती है। इसमें पुलिस की लापवाही सामने आती है। बारिश के दौरान ढालूपुल को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर देना चाहिए। हालांकि पुलिस की नींद घटना के बाद टूटती है।

साल दर साल बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

संपवेल के निर्माण के दो साल तक सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन 2019 के बाद हादसों का दौर शुरू हो गया। वर्ष 2019 में यशोदा में रहने वाले बुजुर्ग पुरोहित साइकिल से पुल पार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पानी में डूबकर मौत हो गई थी। इसके बाद 2020 में एक रिक्शा चालक की डूबकर मौत हो गई थी। साल 2022 में एक भी एक युवक की डूबकर मौत हो गई थी। 21 जून 2023 की रात डिलीवरी ब्वॉय चरन सिंह की डूबकर मौत हो गई।

तीन करोड़ की लागत से बना था संपवेल

जानकार बताते हैं कि जूही ढालूपुल का निर्माण अंग्रेजों के समय में हुआ था। इसके निर्माण के बाद से ही बारिश के दौरान जल भराव की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 2017 में तीन करोड़ की लागत से जल निकासी के लिए संपवेल का निमार्ण कराया था। लेकिन हर साल बढ़ते मौत के आकड़ों ने नगर-निगम की इस योजना को फेल साबित कर दिया है। यदि पिछले चार साल की बात की जाए, तो बारिश के दौरान इस पुल में डूबकर चार लोगों की मौत हो चुकी है।

पंपिंग स्टेशन बंद था

स्थानीय लोगों ने बताया कि संपेवल का बारिश के दौरान नगर निगम और जल निगम का संपवेल और सीवरेज पंपिंग स्टेशन बंद था। इसकी वजह से पुल में पानी भर गया था। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। अधिशासी अभियंता नगर निगम आरके सिंह का कहना है कि जल निगम के सीवरेज पंपिग स्टेशन से जल निकासी होती है। पंपिंग स्टेशन बंद होने के कारण दिक्कत आती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.