Tesla Cybertruck की डिलीवरी शुरू, जहाज जैसी स्पीड और गोली बेअसर, भार खींचने की क्षमता ट्रक जैसी

Updated on 02-12-2023 02:37 PM
टेस्ला साइबरट्रक... दुनियाभर के मोबिलिटी मार्केट और ग्राहकों के लिए एक ऐसा नाम, जिसके बारे में जानने की इच्छा हर कोई करता है। एक तो यह है कि इसके पीछे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का दिल-दिमाग और पैसा है, वहीं दूसरी तरफ प्रोटोटाइप से लेकर प्रोडक्शन रेडी मॉडल तक के सफर में टेस्ला साइबरट्रक में क्या कुछ बदला। आपको कुछ शब्दों में बयां करें तो हवाई जहाज सी स्पीड, गोलियों की मार को बेसअर करने वाली मजबूती और अच्छी बैटरी रेंज वाली टेस्ला साइबरट्रक आने वाले समय में मोबिलिटी सेक्टर की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है।

Tesla Cybertruck: कीमत कितनी?

टेस्ला साइबरट्रक की अमेरिकी में शुरुआती कीमत 67 लाख रुपये से लेकर 84 लाख रुपये तक है। टेस्ला की यह धांसू गाड़ी सिंगल, डुअल मोटर और ट्रिपल मोटर सेटअप के साथ तो है ही, साथ ही इसमें रियर व्हील और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन ऑप्शन में आती है।

Tesla Cybertruck: एलन मस्क ने शेयर किया खास वीडियो

अब आप सोच रहे होंगे कि टेस्ला साइबरट्रक में ऐसा क्या खास है तो आपको सबसे पहले बता दें कि आज एक दिसंबर 2023 को एलन मस्क ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टेस्ला साइबरट्रक और पोर्शा 911 सुपरकार के बीच ड्रैग रेस हुआ। खास बात यह है कि साइबरट्रक के पीछे एक और पोर्शा 911 टो की गई थी। इसके बावजूद टेस्ला साइबर ने ड्रैग रेस में पोर्शा 911 को पछाड़ दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि टेस्ला साइबरट्रक महज 2.6 सेकेंड्स में 0-96 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

Tesla Cybertruck: धांसू लुक और फीचर्स

टेस्ला साइबरट्रक लुक और फीचर्स के मामले में काफी जबरदस्त है। इसमें शार्प और एजी डिजाइन देखने को मिलते हैं। इसके केबिन काफी नीट एंड क्लीन है यह डुअल टोन शेड में है। इसमें 18.5 इंच की बड़ी सी स्क्रीन दी गई है, जिसमें सारे कंट्रोल्स और इन्फोटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। टेस्ला साइबरट्रक में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के मनोरंजन के लिए 9.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। बाद बाकी इसमें 15 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, वीइकल टू लोड (V2L) टेक्नॉलजी, ऑल ग्लास सनरूफ और एयर फिल्टर समेत कई और खूबियां हैं।

Tesla Cybertruck: बैटरी, पावर और रेंज

टेस्ला साइबरट्रक को 3 तरह से पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इसमें रियर व्हील ड्राइव वाले वेरिएंट को साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बैटरी रेंज 402 किलोमीटर तक की होगी। फिलहाल इसके डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइवट्रेन वेरिएंट को लॉन्च किया गया है, जिसकी बैटरी को एक बार में फुल चार्ज करने पर 547 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 180 kmph है और महज 4.1 सेकेंड्स में इसको 0-96 kmph की स्पीड से चला सकते हैं। इसकी टोविंग कैपासिटी 5000 किलोग्राम तक की है।

Tesla Cybertruck: साइबरबीस्ट

साइबरट्रक के इस खास वेरिएंट में 3 मोटर लगे हैं और इसमें लगी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 515 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं। इस गाड़ी को महज 2.6 सेकेंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला सकते हैं। आपको बता दें कि टेस्ला साइबरट्रक के ये तीनों मॉडल 250 kW तक के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करते हैं और महज 15 सेकेंड चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम हैं। टेस्ला साइबरट्रक की पेलोड कैपासिटी भी काफी अच्छी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.