विदेशों में बढ़ रही केले की मांग, 12 जिलों में बंपर पैदावार, पटना में प्रदर्शनी

Updated on 07-10-2023 01:36 PM
पटना: बिहार में केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर पर भी कोशिशें की जा रही हैं। राज्य कृषि विभाग ने कृषि भवन मीठापुर में एक दिवसीय 'केला प्रदर्शनी-सह-चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदर्शनी में 12 जिलों के कुल 120 केला उत्पादकों और उद्यमियों ने केले और प्रॉसेस्ड प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया। केला क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर उत्पादकों और उद्यमियों के साथ चर्चा भी की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राज्य में उत्पादित केले की विशिष्ट किस्मों और उनकी बाजार क्षमता से परिचित कराना था।

19 लाख मीट्रिक टन केले का उत्पादन

राज्य कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने पिछले पांच वर्षों में बिहार में केले की खेती और उत्पादन में उल्लेखनीय इजाफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 19 लाख मीट्रिक टन केले का उत्पादन हो रहा है। पिछले 20 वर्षों में केले की उत्पादकता में 125% की वृद्धि हुई है, जो लगभग 45 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई है। ये न केवल जी-9 और ड्वार्फ कैवेंडिश जैसी लोकप्रिय केले की किस्मों पर बल्कि किसानों की आवश्यकताओं के आधार पर अन्य किस्मों पर भी शोध की आवश्यकता पर जोर दिया।

बिहार के केलों की विदेश में बढ़ रही मांग


संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन, कतर और नेपाल सहित कई देशों में केले का निर्यात बिहार से होता है। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल के मुताबिक किसानों की शिकायत है कि उन्हें सही समय पर केले का पौधा नहीं मिल पाता है। जिसके चलते उनकी खेती प्रभावित हो जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले साल से किसानों को मई-जून महीने में ही केले के टिश्यू कल्चर वाले पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंग।

खेतों में जाकर केले की जांच करेंगे अफसर


बिहार में आमतौर पर अल्पान, चीनिया और मालभोग केले की खेती होती है। संजय अग्रवाल ने पौधा संरक्षण को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र में अधिकारी जाकर फसलों में लगे कीट-रोग पर नियंत्रण के लिए किसानों को सुझाव देंगे। साथ अगले वर्ष केले की खेती 45 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 60 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.