कांग्रेस शासन में पत्रकारों के साथ हुए अन्याय की जांच की मांग...

Updated on 07-03-2024 05:29 PM

रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर पत्रकारों पर कांग्रेस शासन काल में हुए अन्याय की जांच करने की मांग संबंधी पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से कहा है कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल के पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं। अनेक के साथ अन्य तरह से उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया गया है। कई ऐसे लोगों के साथ मारपीट हुई, बेवजह उन्हें जेल में ठूंसा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, हर तरह से पत्रकारों की आवाज दबाने दमनकारी रवैया अपनाया गया। कथित पत्रकार सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। ऐसे में अब इन्हें न्याय दिलाना अत्यावश्यक है। अत: आपसे निवेदन है कि ऐसे सभी मामलो की निष्पक्ष जांच करा कर पत्रकारों को न्याय दिलाने की कृपा करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, रसिक परमार भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल शामिल रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, आलोक सिंह भी माजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.