नगालैंड के 6 जिलों में नए राज्य की मांग:दो महीने से स्कूल-सरकारी कामकाज बंद

Updated on 23-04-2024 01:23 PM

चार लाख से ज्यादा वोटर और 738 मतदान केंद्र। फिर भी जीरो वोटिंग। 19 अप्रैल को यह तस्वीर थी पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के छह पूर्वी जिलों की। जहां ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) की धमकी के बाद एक भी वोटर घर के बाहर नहीं निकला। दिलचस्प बात यह है कि इन 6 जिलों के 20 विधायकों ने भी वोट नहीं डाला।

दरअसल, संगठन नगालैंड से अलग होकर फ्रंटियर नगालैंड बनाने की मांग कर रहा है। इसे लेकर मोन, द्वेसांग, किफिरे, लोंगलेंग, नोकलाक और शामाटोर जिलों में बीते दो महीने से लगभग सब कुछ बंद है। बाजार बमुश्किल खुल रहे हैं और स्कूल जब संगठन कह दे, तब बंद कर दिए जा रहे हैं।

 नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से बात की तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि स्थानीय लोगों ने वही किया, जो उन्हें अच्छा लगा। सरकार इस मुद्दे पर ENPO के साथ कोई टकराव नहीं चाहती। इसलिए हम ज्यादा दखल नहीं देंगे।

आम लोग बोले- सरकारी दफ्तरों में हाजिरी लग रही, काम बंद
मोन जिले के निवासी एन. खोंगजाम ने बताया कि 6 जिलों में कभी आंशिक तो कभी बेमियादी बंद ने हमारी कमर तोड़ दी है। इससे जनजीवन और धंधा बंद है। फिर भी लोग ENPO का साथ दे रहे हैं।

मोन जिले के अंगजंगयांग गांव के रहने वाले एलके चिशी राजधानी कोहिमा में एक निजी फर्म में नौकरी करते हैं। परिवार गांव में ही रहता है। वह बताते हैं कि बंद के चलते राशन सप्लाई निरंतर नहीं होपा रही है। जरूरी वस्तुएं पड़ोसी राज्यों से नहीं आ पा रही हैं, क्योंकि नाकों पर भी बंदी हो रही है।

ENPO का आरोप- बंद के लिए सरकार जिम्मेदार
ENPO प्रमुख आर. सापिकिउ सांगताम का कहना है कि हम हिंसा नहीं चाहते, इसलिए हमने चुनाव पर बंद वापस ले लिया था। ईएनपीओ के सचिव डब्ल्यू मावांग कोन्याक का कहना है कि गतिरोध के लिए सरकार का रवैया जिम्मेदार है।

फ्रंटियर नगालैंड की मांग वाले 6 जिलों में भाजपा के 4 विधायक
नगालैंड राज्य में भाजपा नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) की अगुवाई वाले एनडीपीपी गठबंधन की सरकार है। मोन जिले की तिजिद सीट से भाजपा नेता पी. पाइवांग कोन्याक स्वास्थ्य मंत्री हैं। दूसरी तरफ, द्वेनसांग सदर-2 सीट पर भी भाजपा नेता पी. वासंगमोंग्बा चांग मंत्री हैं।

जहां ईस्टर्न नगालैंड या फ्रंटियर नगालैंड की मांग है, उन 6 जिलों के कुल 20 विधायकों में से 4 भाजपा के हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 12 और एनपीएफ ने 25 सीटें जीती थीं।

19 अप्रैल को एक लोकसभा सीट पर 56% वोटिंग हुई थी
नगालैंड में कुल 16 जिले हैं और 60 विधानसभा सीटें हैं। नए राज्य की मांग वाले 6 जिलों में ​20 विधानसभा सीटें हैं और यहां राज्य की 30% आबादी रहती है। नगालैंड में एक लोकसभा सीट है। जिस पर इस बार 19 अप्रैल को 56% वोटिंग हुई, जबकि 2019 में 83.03% वोटिंग हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.