रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को बढ़ाने सीएम से मांग

Updated on 24-05-2023 09:01 PM

रायगढ़ ।  चिरायु जीवन प्रदान करने के लिए स्वास्थ सुविधाओं में वृद्धि का प्रयास होने से जनता को लाभ प्राप्त होता है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सदैव प्रयासरत है। इसी तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माण के प्रणेता डॉ.खूबचंद बघेल की स्मृति में आरंभ हुई स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर के निवासियों को मिल रहा है।

रायगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भी सुविधाओं में इजाफा नितांत आवश्यक है। कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 6 बिंदु का पत्र प्रेषित करके मांग की है, जिसमें प्रमुख रुप से एमबीबीएस की 60सीटों से बढ़ाकर 100सीट करवाने के लिए, जिसमें पीजी की सीटों की वृद्धि के लिए मेडिकल कॉलेज में संपूर्ण रूप से सभी पदों की पदस्थापना किए जाने से पीजी की सीटों में वृद्धि होने की परिस्थिति बनेगी।

मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में न्यूनतम दर की दवाई दुकान प्रारंभ करवाया जाए, इस प्रांगण में मरीजों के परिवारजनों को छाँव और बैठने के लिए स्थल निर्धारित करवाकर शेड या भवन का निर्माण करवाया जाना चाहिए।

इसके आस-पास की साफ-सफाई निरंतर हो, इस परिसर में इंडियन कॉफी हाउस या रेस्टोरेंट् की त्वरित स्थापना करवाई जाए, मेडिकल कॉलेज के आसपास की शासकीय भूमि में दुकानें बनाई जाएं जिससे मरीजों तथा उनके परिवार जनों के रोजमर्रा की वस्तुएं तुरंत मिल सके और चूंकि यह मेडिकल कॉलेज शहर के बाहर और यहां पर्याप्त बसाहट नहीं है, इसलिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करवाई जाए। जिसमें मरीज और उसके परिवारजनों को सुरक्षा मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.