नौतनवा का समय और गोंदिया-बरौनी का मार्ग बदलने उठी मांग

Updated on 27-12-2025 01:52 PM
भिलाई, छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ की एक बैठक मोहम्मद सलीम अधिवक्ता, चौहान प्लाजा, जी. ई. रोड, भिलाई के चेम्बर में रखी गई। जिसमें रेलयात्री सेवा संघ के सदस्य एवं अन्य लोगों ने अपनी भागीदारी दी और इस संबंध में अपने-अपने सुझावों को रखा।

 बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के बैनर तले यह कुछ मांगे वर्ष 2011 से की रही है। इसमें जिन सांसदों, सांसद प्रतिनिधियों एवं विधायकों ने सहयोग किया। इनमें स्व. मोतीलाल वोरा, स्व. भजन सिंह निरंकारी, वाई के सिंह एवं प्रभुनाथ बैठा के प्रयासों को सराहा गया। जिनके अथक प्रयास से ही गोंदिया-बरौनी ट्रेन की सौगात मिली है साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का भी पूरा सहयोग एवं समर्थन मिला। छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के द्वारा सभी लोगों के प्रयास को तहे दिल से आभार व्यक्त कर हाजी एम्. एच .सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक शुरू की गई।  
बैठक में दुर्ग गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस 18201/18202 को नियमित रूप से प्रतिदिन चलाने की मांग हेतु प्रस्ताव रखा गया साथ ही मांग की गई कि इसका समय परिवर्तित कर शाम 4 बजे से पहले दुर्ग से चलाया जाए जिससे लोगों के लिए यह ट्रेन और ज्यादा सुविधाजनक हो जाए। दूसरी मांग यह थी कि गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 15231/15232 को सप्ताह में कम से कम तीन दिन वाया मऊ बेल्थरा, सलेमपुर, भटनी, मैरवा, सिवान और छपरा होकर चलाया जाए और इसे वापसी में भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया जाए। 

इन मांगों के लिए उपस्थित लोगों का सुझाव आया कि पुन: एक पत्र रेल मंत्रालय एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों को इस मांग पत्र को दिया जाए ताकि अपने स्तर पर हम सब की मांगों को जनप्रतिनिधि उठाएं और इस मांग को रेल मंत्रालय के द्वारा पूरा कराने का प्रयास करें। इस बैठक में मुख्य रूप से  हीरा लाल यादव, राम हरेन्द्र, विनोद कश्यप, वी.पी .शुक्ला,रामनारायण मिश्रा, सत्तार अहमद, शाहनवाज हुसैन, राजेश सिंह हरेन्द्र प्रसाद शाह अधिवक्ता और राहुल मौर्या सहित  अन्य लोग मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.