योगी पर बनी फिल्म MP में टैक्स-फ्री करने की मांग:हिंदू संगठनों की सीएम से अपील

Updated on 21-09-2025 02:08 PM

मध्यप्रदेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। हिंदू संगठनों ने इसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव से अपील की है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संन्यासी से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसका विरोध किया था। मौलाना ने कहा कि इस्लाम की नजर में फिल्म देखना और दिखाना, दोनों नाजायज और हराम है।

मौलाना के बयान पर संस्कृति बचाओ मंच और हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म हर सनातन धर्मावलंबी को देखनी चाहिए।

इसमें योगी आदित्यनाथ के संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाया गया है। तिवारी का कहना है कि फिल्म प्रेरणादायक है और समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

योगी के फैसलों को देश-दुनिया में सराहा तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा के लिए "ऑपरेशन मजनू" जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। इन निर्णयों की सराहना पूरे देश और दुनिया में हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जीवन को प्रेरक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कहा- सलमान-शाहरुख की फिल्म पर आपत्ति क्यों नहीं फिल्म के खिलाफ मौलाना द्वारा जारी फतवे को तिवारी ने महज 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वही लोग सलमान, शाहरुख और आमिर खान की फिल्में देखते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है? तिवारी के अनुसार यह फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व की जीवनगाथा है।लोग अपने परिवार के साथ यह फिल्म जरूर देखें।

अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी की कहानी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे हिमालय के एक शांत गांव से निकलकर अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ बने- एक संत, आध्यात्मिक नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री। शांतनु गुप्ता की बेस्ट सेलिंग जीवनी पर आधारित यह फिल्म केवल घटनाओं का विवरण नहीं देती, बल्कि उस आंतरिक यात्रा को भी उजागर करती है, जिसमें उन्होंने सांसारिक सुखों की बजाय भक्ति और देशसेवा को चुना।

शुरुआती दृश्य हिमालय की सुंदरता और उनके पालन-पोषण को प्रभावी ढंग से दिखाते हैं, जिसने उनके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को गहराई से प्रभावित किया। 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' दर्शकों को उस युवा अजय से जोड़ती है, जिसका भविष्य असाधारण था।

आध्यात्मिक अनुभवों ने उन्हें राजनीति की ओर प्रेरित किया और अंत में देश की सेवा उनका लक्ष्य बना। फिल्म के अंत में योगी आदित्यनाथ कहते हैं- “जब तक हूं, आतंक को मिटाता रहूंगा।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.