किरोड़ी लाल मीणा को जातिगत आधार पर सीएम बनाने की मांग, बीजेपी नहीं कांग्रेस के विधायक ने पीएम को लिखा पत्र

Updated on 11-12-2023 12:43 PM
जयपुर : राजस्थान में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। बीजेपी ने भले ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी, लेकिन विधायक दल की बैठक कब होगी। यह तय नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार जमकर गर्म है। इस बीच मीणा समाज के बड़े नेता और सवाई माधोपुर के विधायक किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है। यह मांग बीजेपी ने नहीं बल्कि कांग्रेस के गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा ने की है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी ने को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

किरोड़ी ने लोगों के लिए बहुत संघर्ष किया :रामकेश मीणा

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरणों को देखते हुए आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया। अब इसको लेकर माना जा रहा है कि राजस्थान में भी यही फार्मूला अपनाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गंगापुर सिटी के विधायक और राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष रामकेश मीणा ने आदिवासी कार्ड खेलने की कोशिश की है। उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समुदाय की भावनाओं से अवगत कराया है। साथ में कहा है कि किरोड़ी मीणा ने बहुत संघर्ष किया है और कई आंदोलन का नेतृत्व किया है। ऐसे में समुदाय की मांग है कि किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

जातिगत समीकरणों को देखते सियासत में हलचल

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरणों को देखते हुए मुख्यमंत्री का चुनाव किया। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए आदिवासी वर्ग को साधते हुए बड़ा दांव खेला। जिसमें उन्होंने आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया। अब सियासत राजनीतिक समीकरणों के आधार पर गर्म हो चुकी है। बीजेपी ने जिन जिन राज्यों में बहुमत हासिल किया है। वहां भी अब जातिगत आधार पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में अब मीणा समाज ने भी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.