महादेवा तालाब को सीमांकन करवा कराया जाएगा कब्जामुक्त – ढेबर

Updated on 30-09-2022 06:18 PM
महापौर श्री एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक 5 से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा निगम मुख्यालय में किया। इस दौरान उन्होंने महादेवा तालाब में कब्जा होने की जानकारी मिलने पर जोन कमिश्नर को सम्बंधित क्षेत्र के पटवारी को बुलवाकर सीमांकन करवाकर प्राथमिकता से कब्जा हटवाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं कबाडि?ों द्वारा सड़क पर कब्जा करने की जानकारी मिलने पर ने जोन कमिश्नर को सड़क पर कब्जा जमाकर बैठे सम्बंधित कबाडि?ों को नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये. महापौर ने जोन अधिकारियों को जोन के सभी 7 वार्डों में सतत मॉनिटरिंग करते हुए सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट के प्रबंधन को प्रशासनिक तौर पर जनहित की दृष्टि से पुख्ता बनाने के निर्देश दिये है। महापौर ने अनुबंधित कंपनी ईईएसएल के बैठक में उपस्थित सम्बंधित अभियन्ता को दीपावली के पूर्व अतिरिक्त गैंग लगाकर एवं रविवार को भी सुधार कार्य करवाकर शत – प्रतिशत संख्या में स्ट्रीट लाईट जलाया जाना हर हाल में करने के निर्देश दिये हैं एवं कंपनी के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने कार्यपालन अभियन्ता ( विद्युत ) को निर्देशित किया है। महापौर ने अमृत मिशन से सम्बंधित सभी कार्यों को गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करवाने के सम्बंधित कार्यपालन अभियन्ता को निर्देश दिये है।

महापौर ने सभी उपस्थित पार्षदगणों को क्रमवार सुझाव लेकर उनके वार्डों के विकास एवं अन्य कार्यों की व्यवस्थित जानकारी बैठक में ही सम्बंधित जोन अधिकारियों से दिलवाकर उनकी शंकाओं का यथासंभव त्वरित शमन किया एवं जोन कमिश्नर को जोन के माध्यम से वार्ड में हो रहे एवं होने वाले विकास कार्यों की प्रशासनिक तौर पर जानकारी तत्काल दिये जाने की पुख्ता व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिये। महापौर ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोन अधिकारियों  को नियमित रूप से जोन के सभी सात वार्डों का भ्रमण करने एवं वार्ड पार्षदगणों के साथ समन्वय रखकर जनशिकायतें सुनकर निदान करने के निर्देश दिये है । इस अवसर पर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद मृत्युंजय दुबे, उत्तम साहू, पार्षद प्रतिनिधि आशु  चंद्रवंशी, जोन 5 जोन कमिश्नर राजेश गुप्ता, जोन कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा, अमृत मिशन योजना के कार्यपालन अभियन्ता अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता (विद्युत) कमलेश वर्मा सहित संबंधित जोन 5 के जोन अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.