लंदन में भारतीय मिशन के सामने फिर हुए प्रदर्शन, खालिस्तानियों को मिला कश्मीरी अलगाववादियों का साथ

Updated on 31-03-2023 06:18 PM
लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने छिटपुट विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर और कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के समर्थन में बैनर ले रखे थे। ब्रिटेन और अमेरिका में कुछ दिन से पंजाब अंडर सीज सोशल मीडिया अभियान के तहत विरोध प्रदर्शनों की योजना बनाई जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि वह सुनियोजित विरोध प्रदर्शन से अवगत है और किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जारी किया बयान


मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस इस सप्ताह भारतीय उच्चायोग के बाहर नियोजित विरोध प्रदर्शनों से अवगत है और किसी भी अपराध या अव्यवस्था का जवाब देने के लिए तैयार है। कई पुलिस अधिकारियों को इलाके में गश्त करते देखा जा सकता है और इंडिया हाउस के बाहर एक पुलिस वैन तैनात है। प्रदर्शनकारियों को एक बार फिर भारतीय मिशन के सामने लगे अवरोधकों के पास रोक दिया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा समीक्षा से हैं अवगत


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लंदन स्थित भारतीय मिशन में हिंसक झड़पों के बाद भारत की सुरक्षा चिंताओं से अवगत हैं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने पिछले हफ्ते एक बयान में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की घोषणा की थी, जब इंडिया हाउस में खालिस्तान समर्थक झंडा लहरा रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा तिरंगे को हटाने का प्रयास किया गया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

भारतीय मिशन की सुरक्षा बढ़ाने का किया दावा


ब्रिटेन का विदेश कार्यालय तब से मेट्रोपोलिटन पुलिस के साथ राजनयिक मिशन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जुटा है। सुनक के प्रवक्ता ने ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेश कार्यालय द्वारा ब्रिटेन में हमारी पुलिस और हमारे भारतीय समकक्षों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें इन चर्चाओं की जानकारी है।

भारत के साथ एफटीए चाहता है ब्रिटेन


यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुद्दे से भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता प्रभावित होने की संभावना है, जो अब बातचीत के अपने आठवें दौर में है, प्रवक्ता ने कहा कि दोनों मुद्दे असंबद्ध हैं और भारत के साथ व्यापार वार्ता जारी है। दोनों पक्ष हमारे दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, सुरक्षा व्यवस्था पर, हमने उच्चायोग के बाहर देखे गए दृश्यों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और इसकी समीक्षा की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.