स्वच्छता दीदियों को दिया डेंगू रोग नियंत्रण का प्रशिक्षण

Updated on 06-07-2023 08:49 PM

रायगढ़। निगम क्षेत्र में डेंगू एवं मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण से संबंधित निगम के स्वच्छता सुपरवाइजर, एस एल आर एम सेंटर के स्वच्छता दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी स्वच्छता दीदियों, एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता सुपरवाइजरों को अपने अपने वार्डों में दिए गए कार्यों को गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए।

निगम के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन प्रेरक प्रहलाद तिवारी एवं विकास पटेल द्वारा एसएलआरएम सुपरवाइजर, स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता सुपरवाइजरों को डेंगू मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण संबंधित जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सभी स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान वार्डवासियों के घरों में लगे कूलर, गमले, वाहनों के पुराने टायर, मवेशियों को दाना पानी देने के लिए उपयोग होने वाले कोटना सहित अन्य बर्तन पात्र या समान जिसमें पुराना पानी किसी भी कार्य से भरा हो उसे खाली करने के लिए प्रेरित करना होगा।

इस दौरान स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता सुपरवाइजरों को उनके वार्डो में डोर टू डोर जाकर लोगों को डेंगू मलेरिया फैलने की वजह मच्छरों को खत्म करने संबंधित उपाय आदि की पूर्ण जानकारी देनी होगी।

आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग, मितानिन और नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डोर टू डोर भ्रमण किया जाएगा।

इसमें लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के साथ टेमीफास दवाई का छिड़काव के साथ पानी को खाली करने नियमित समय अंतराल में सफाई करने जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान बताया गया कि डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा कूलर, गमले, टायर, कोटना आदि के पुराने जमे हुए पानी में पनपता है।

समय पर पानी को खाली नहीं करने पर यह लार्वा मच्छर का रूप लेकर कटता है और डेंगू फैलाता है। लोगों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा और घरों में जमे गंदे पानी की नियमित सफाई करनी होगी। इससे ही डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.