भागलपुर में डेंगू का कहर पुलिस तक पहुंचा, उधर नवजात शिशु की मौत पर भड़का बवाल

Updated on 26-08-2023 12:53 PM
भागलपुर: जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोसी- सीमांचल समेत भागलपुर और आसपास के जिलों में भी डेंगू का संकट अब गहराता जा रहा है। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में दो और डेंगू मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीज बांका जिला के रहने वाले थे। इनमें एक सहकारिता पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। मायागंज अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मरीज भर्ती हुए। भर्ती हुए डेंगू मरीज भागलपुर के तीन और बांका जिले के दो मरीज हैं। पांचों मरीज का डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। 40 बेड के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या अब बढ़कर 39 हो गई है। इधर पुलिस महकमे में डेंगू का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। डीएसपी कार्यालय के दो कर्मी और महिला हेल्प डेस्क की कर्मी को डेंगू हो गया है।

भागलपुर में डेंगू का कहर

अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की इस कदर भीड़ बढ़ रही है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। मौसमी बीमारियों के मरीजों को इलाज कराने में लगभग एक घंटे का समय लग रहा हैं। वहीं दवा काउंटर पर भी करीब 30 से 40 मिनट लग रहे हैं।अस्पताल में मरीजों की भीड़ के बीच धक्कामुक्की होती रही और कई मरीजों की आपस में ही कहासुनी भी हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. उदय नारायण सिंह ने बताया कि डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जल्द ही फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल भी हैंडओवर लेंगे।

नवजात शिशु की मौत पर बवाल

भागलपुर जिले के सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज में लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने एनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि बीते शुक्रवार को गर्भवती को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक और एनएम किसी की नहीं सुनते हैं। परिजन बार-बार गुहार लगाते रहे लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक और एनएम ने एक न सुनी और नवजात बच्चे की जैसे तैसे डिलीवरी कर दी गई। इससे बच्चे की मौत हो गई। गर्भवती महिला का नाम शबनम खातून है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.